Woman Eats Firecracker: कैंडी समझकर महिला ने खा लिया पटाखा, फिर जो हुआ वो चौंकाने वाला था
Woman Eats Firecracker: क्या हो अगर आप मजे से कैंडी खाने बैठे हों और अचानक आपके मुंह में धमाका हो जाए? चीन की एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब उसने गलती से एक पटाखा कैंडी समझकर खा लिया और नतीजा था दर्दनाक विस्फोट!
पटाखा खाने की यह हैरान कर देने वाली घटना पड़ोसी देश चीन की है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार सिचुआन प्रांत के चेंगदू में रहने वाली वू नाम की महिला ने इस अजीबोगरीब हादसे की कहानी खुद सोशल मीडिया पर साझा की।

Firecracker: महिला ने बताया कैसे हुआ धोखा?
उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई स्नैक्स का एक बैग लेकर आया, जिसमें शुआंग पाओ नाम का पटाखा था। लेकिन इसकी पैकेजिंग इतनी भ्रामक थी कि वू को लगा यह कोई टेस्टी मिल्क कैंडी होगी। वू ने आपबीती बताते हुए लिखा कि "मैंने झटपट एक खोली, मुंह में डाली और जैसे ही चबाने लगी... बूम!"
ये भी पढ़ें: Marriages in China: चीन में घर बसाने को राजी नहीं युवा, आखिर क्यों शादी से हो रहा मोहभंग? चौंकाने वाली रिपोर्ट
धमाके के बाद बारूद की गंध
वू बताती हैं कि जब पटाखा फटा, तो उन्हें कोई दर्द महसूस नहीं हुआ, लेकिन उनके मुंह में बारूद की तीखी गंध भर गई। विस्फोट के झटके से वह सुन्न हो गईं और खून निकलने के बावजूद उन्हें ज्यादा तकलीफ नहीं हुई।
कैसे फटा पटाखा?
शुआंग पाओ नाम का यह पटाखा खास तरह का होता है, जो बिना आग के भी फट सकता है। इसे हल्का दबाने या गिराने से ही तेज धमाका होता है। यह पटाखा चीन में शादियों और त्योहारों पर खूब इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन वू के मामले में यह सीधा उनके मुंह में फट गया।
ये भी पढ़ें: गिलास से ढका पटाखा और लगा दी आग, पास खड़े 10 साल के बच्चे की गई जान, न करें ऐसी गलती
भ्रामक पैकेजिंग पर नाराजगी
वू ने सवाल उठाया, "क्या ऐसे पटाखों को किसी डिब्बे में पैक नहीं किया जाना चाहिए?" उन्होंने पटाखे की पैकेजिंग को खतरनाक और भ्रामक बताते हुए अधिकारियों से इस पर सख्त नियम लाने की मांग की है।
सोशल मीडिया पर भी यह घटना तेजी से वायरल हो गई, और कई यूजर्स ने इस पर चिंता जताई कि इतनी खतरनाक चीज को कैंडी जैसी पैकेजिंग में बेचना कितना जोखिम भरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: भारतीय नस्ल का दुनिया में डंका, ब्राजील में 40 करोड़ में बिककर बनी सबसे महंगी गाय, जानें खासियत
सबक? खाने से पहले दो बार देख लें!
यह घटना एक मजेदार गलती से शुरू हुई थी, लेकिन इसका अंजाम गंभीर हो सकता था। अगली बार जब आप कोई अजनबी पैकिंग वाली चीज खाने जा रहे हों, तो थोड़ा ध्यान जरूर दें। कहीं ऐसा ना हो कि कैंडी समझकर कुछ और खा लें और उनका नुकसान उठाना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications