Marriages in China: चीन में घर बसाने को राजी नहीं युवा, आखिर क्यों शादी से हो रहा मोहभंग? चौंकाने वाली रिपोर्ट
Marriages in China: हमेशा से कब्जे वाली रणनीति और ग्लोबल मार्केट पर आधिपत्य करने की सोच रखने वाले पड़ोसी देश चीन को अपने ही देश के युवाओं की बिल्कुल चिंता नहीं है। चीन में युवाओं के अंदर शादी करने से मोहभंग हो रहा है। युवा अपना घर बसाने से कतरा रहे हैं। जिसे लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में विवाहों में पिछले साल पांचवें हिस्से की गिरावट दर्ज की गई है। जो रिकॉर्ड में सबसे बड़ी गिरावट है। रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल (2024) चीन में शादियों की संख्या में 20 फीसदी की रिकॉर्ड गिरावट आई है। जो कि 39 साल बाद सबसे कम है।

एक तरफ जहां सरकार युवा जोड़ों को शादी करने और बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करने के विभिन्न सरकारी प्रयासों करने में जुटी है, तो दूसरी तरफ इसका युवाओं पर बिल्कुल असर नहीं हो रहा है। आखिर ऐसा क्या है? जो चीन में युवा शादी से दूरी बना रहे हैं।
चीन की जनसंख्या 1.4 बिलियन है, जो विश्व में दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या है और तेजी से वृद्ध हो रही है। 1980 से 2015 तक एक-बच्चा नीति और तेजी से शहरीकरण के कारण दशकों से जन्म दर में गिरावट आ रही है। अगले दशक में लगभग 300 मिलियन चीनी लोगों के रिटायर होने की उम्मीद है, जो लगभग अमेरिकी जनसंख्या के बराबर है।
marriages in China: विवाह और जन्म दर संबंधी चिंताएं
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार नागरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि पिछले साल 6.1 मिलियन से ज्यादा जोड़ों ने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जो पिछले साल के 7.68 मिलियन से कम है। विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय के जनसांख्यिकीविद् यी फ़ुक्सियन ने कहा कि कोविड 2019 के कारण 2020 में भी शादियों में सिर्फ 12.2% की कमी आई।"
marriages in China: चीनी सरकारी की पहल
अधिकारियों ने कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को "प्रेम शिक्षा" प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करके इन मुद्दों को संबोधित करने के लिए कदम उठाए हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्रों के बीच विवाह, प्रेम, प्रजनन और पारिवारिक जीवन पर सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
नवंबर में चीन की राज्य परिषद ने स्थानीय सरकारों को जनसंख्या संकट से निपटने के लिए संसाधन आवंटित करने का निर्देश दिया। उन्हें "सही उम्र में" बच्चे पैदा करने और विवाह के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
यी फुक्सियन ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष विवाह की संख्या 2013 में दर्ज 13.47 मिलियन की आधी से भी कम थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह रुझान जारी रहा, तो "चीनी सरकार की राजनीतिक और आर्थिक महत्वाकांक्षाएं उसकी जनसांख्यिकीय कमजोरी के कारण बर्बाद हो जाएंगी।"
ये भी पढ़ें: China Economy: चावल, कूकर, माइक्रोवेव बचाएंगे चीन की अर्थव्यवस्था? सबसे बड़ी मुश्किल में फंस गया है ड्रैगन
marriages in China: क्यों शादी से पीछे हट रहे चीनी युवा?
चीन में शादियों में कमी के लिए बच्चों की परवरिश और महंगी एजुकेशन को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। इसके अलावा चीन में ग्रेजुएट्स युवाओं को नौकरियां मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उनके पास नौकरी है और इसी कारण वो भविष्य के फैसलों को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: US-China Tariff Impact: US-चीन व्यापार युद्ध में पिसेगी जनता? नए टैरिफ से क्या पड़ेगा असर?किसे कितना नुकसान?
marriages in China: तलाक की दरें
आंकड़ों से यह भी पता चला है कि पिछले साल तलाक में वृद्धि हुई है, जिसमें 2.6 मिलियन से अधिक जोड़ों ने तलाक के लिए आवेदन किया है - जो 2023 की तुलना में 1.1% की वृद्धि है। यह स्थिति प्रभावी रणनीतियों की अत्यधिक आवश्यकता को दर्शाती है, क्योंकि चीन वृद्ध होते समाज और घटती जन्म दर के बीच अपनी जनसांख्यिकीय चुनौतियों से जूझ रहा है।
-
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications