गिलास से ढका पटाखा और लगा दी आग, पास खड़े 10 साल के बच्चे की गई जान, न करें ऐसी गलती
firecracker was covered with a glass: पटाखे फोड़ते समय कुछ बच्चे ऐसी गलतियां कर देते हैं जिन्हें हम देखकर भी अनदेखा कर देते हैं। कई बार बच्चों की ये गलतियां जानलेवा भी बन सकती हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपुर देहात से सामने आया है।
कानपुर देहात में कुछ बच्चे एक स्टील के गिलास से ढककर पटाखा फोड़ रहे थे। स्टील के गिलास में पटाखा रखकर आग लगाने के बाद जब पटाखा विस्फोट किया तो गिलास के टुकड़े-टुकड़े हो गए। गिलास का एक टुकड़ा समीप में खड़े 10 साल के एक बच्चे के गले में जा टकराया।

टकराने के बाद स्टील का टुकड़ा बच्चे की गर्दन को चीरते हुए आगे निकल गया। गला काटने के चलते बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथियों द्वारा तत्काल उसके परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
यह पूरा मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा बाजार का है। बताया जा रहा है कि बाजार में शनिवार को देर शाम सिठमरा निवासी अनिल चक्रवर्ती का 10 साल का बेटा आर्यन अपने दोस्तों के साथ बाजार में खेलने के लिए गया हुआ था।
बताया जा रहा है कि इस दौरान बाजार में अंकित और जाहिद नामक दो लड़के पटाखा फोड़ रहे थे। दोनों लड़कों ने सुतली बम को गिलास से ढक कर उसमें आग लगा दिया। आग लगने के बाद जब सुतली बम फटा तो उसके तेज धमाके से गिलास भी टुकड़ों में बंट गई।
इस दौरान अंकित और जाहिद को लगा कि चक्कर आने के चलते आर्यन बेहोश हो गया है। दोनों लोग जब उसके पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आर्यन के गले से खून निकल रहा था। उसके बाद इसकी जानकारी उन लोगों द्वारा आर्यन के परिजनों को दी गई। परिजन उसे अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हत्या का आरोप लगाते हुए लोगों ने लगाया जाम
इस मामले में मासूम आर्यन का गला रेत कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के लोगों द्वारा जाम लगाया गया और विरोध प्रदर्शन भी किया गया। हालांकि इस बारे में पुलिस अधीक्षक द्वारा वीडियो जारी करते हुए बताया गया कि हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद बच्चों ने बताया कि सुतली बम को गिलास से ढक कर फोड़ा जा रहा था और गिलास का टुकड़ा आर्यन के गर्दन को चीर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications