वायरल होने के लिए लड़की ने मेट्रो में की ऐसी हरकत, वीडियो देख लोग बोले- 'कोई एक्शन लो इसपर'

वायरल क्लिप में लड़की मेट्रो के अंदर अजीबोगरीब हरकतें कर रही है। कभी डांस तो कभी झूला झूलते देख लोगों ने लड़की के खिलाफ एक्शन लिए जाने की अपील की है।

Photo: Instagram/Aparna Devyal

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। चंद लाइक्स औऱ व्यूज के चक्कर में कई बार लोग ऐसी बेवकूफी भरी हरकत कर बैठते हैं, जो कतई ठीक नहीं होती। ऐसा ही कुछ वायरल हो रही वीडियो में एक लड़की करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खाली मेट्रो में महिला कभी नाचती तो कभी कूदती फांदती दिख रही है। इतना ही नहीं, मेट्रो में सपोर्ट के लिए बनाए गए हैंडरेल्स का इस्तेमाल वो झूलने के लिए करती है। वीडियो देख कई लोग भड़क उठे और कहा कि ये सीट फिजिकली चैलेंज्ड लोगों के लिए होती है, पागल लोगों के लिए नहीं।

मेट्रो में की अजीब हरकतें

मेट्रो में की अजीब हरकतें

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी हरकत करने से बाज नहीं आते। कई बार लोग बिना सोचे समझे सिर्फ लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो सरासर गलत होता है। वीडियो में मेट्रो में महिला भी कुछ ऐसा ही कर रही है।

वायरल हुआ वी़डियो

खाली मेट्रो में Aparna Devyal नाम की महिला को नाचते कूदते देखा जा सकता है। लेकिन कई लोगों को वायरल होने का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। वीडियो में देखा जा सकता है कि इन्फ्लुएंसर अजीबोगरीब हरकतें करती है। डांस के अलावा वो हैंडरेल्स पकड़कर झूला भी झूलने लगती है।

लोगों को पसंद नहीं आई हरकतें

लोगों को पसंद नहीं आई हरकतें

इतना ही नहीं, फिर ये इन्फ्लुएंसर सीसीटीवी देखकर उसे फ्लाइंग किस भी करती है। वीडियो को 4 लाख लोगों ने देखा है और कई लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। लोगों को इस लड़की का अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

'ये सीट मेंटल लोगों के लिए नहीं'

'ये सीट मेंटल लोगों के लिए नहीं'

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा कि ये सीट फिजिकली चैलेंज्ड लोगों के लिए होती है, मेंटल चैलेंज्ड लोगों के लिए नहीं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसी हरकतों को वायरल मत करिये। जरा सोचिए कई लोग इसे ट्रेंड समझकर फॉलो करने लगेंगे।

'एक्शन लेना चाहिए'

'एक्शन लेना चाहिए'

कुछ लोगों ने कहा कि इस महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यूजर ने कहा कि मैं प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इस लड़की के खिलाफ कोई एक्शन ले। एक ने कहा कि किसी इन्फ्लुएंसर के लिए ऐसी हरकत बेहद गलत है। बता दें कि ये क्लिप को सोशल मीडिया पर 35 हजार लाइक्स मिले हैं।

Recommended Video

    Year Ender 2021: Weird Fashion Look से कोई हुआ Troll, किसी की जमकर तारीफ | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+