'कावला' पर हूबहू तमन्ना की तरह डांस करती दिखी महिला, 47 मिलियन लोगों ने देखा VIDEO
Woman dances on Kaavaalaa: इन दिनों तमन्ना भाटिया और रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर' के पहले गाने 'कावला' ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। गाना 6 जुलाई को रिलीज हुआ था और रिलीज होने के बाद से अब तक ये सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
यूट्यूब पर गाने को 74 मिलयन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस गाने की धुन पर नाचते हुए रील्स भी शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में एक महिला का भी वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें उसने तमन्ना भाटिया की ही तरह ड्रेस पहनकर गाने पर शानदार डांस किया है।
(वीडियो- नीचे)

वीडियो को इंस्टाग्राम पर प्रियंका शेनॉय मेनन ने शेयर किया है। साल 2017 में वे मिसेज इंडिया केरल थीं। केल में वे मिस ब्यूटीफुल स्किन भी थीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने गाने का नाम भी लिखा। वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका तमन्ना भाटिया जैसी ड्रेस पहने डांस कर रही हैं। मेनन के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस हूबहू तमन्ना भाटिया के मूव्स से मेल खा रहे हैं।
एक हफ्ते पहले इस रील को इंस्टाग्राम पर उन्होंने शेयर किया था, जिसके बाद इसे 42 मिलियन लोगों ने देखा है और तकरीबन दो मिलियन लोगों ने इशे लाइक भी किया है। प्रियंका के एक्सप्रेशंस काफी शानदार हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। वहीं कई लोगों ने इसपर हार्ट इमोजी बनाया।
यहां देखें डांस मूव्स का शानदार वीडियो
एक यूजर ने प्रियंका की तारीफ करते हुए लिखा कि ये बहुत ही शानदार था। वहीं एक ने कहा कि ओ एम जी। एक यूजर ने लिखा- फायर। वहीं एक ने कहा कि वॉव आपने तो कमाल ही कर दिया। एक यूजर ने कहा कि क्या शानदार परफॉर्मेंस दी है।












Click it and Unblock the Notifications