सालों से पुलिस को फर्जी कॉल कर रही थी महिला, गिरफ्तार हुई तो बताई हैरान करने वाली वजह
जापान से उस वक्त एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जब एक महिला की गिरफ्तारी इसलिए हुई क्योंकि उसने पुलिस को फर्जी कॉल्स किए थे। इसके बाद महिला ने जब इसका कारण बताया तो सब हक्के-बक्के रह गए।
हैरानी की बात है कि महिला ने पुलिस को एक या दो नहीं बल्कि ढाई हजार से भी ज्यादा कॉल्स किए थे। इस मामले के सामने आने के बाद टोक्यो के पूर्व में चिबा प्रांत में मात्सुको में रहने वाली 51 साल की महिला हतागामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताते चलें कि महिला ने पुलिस को 2700 से भी ज्यादा कॉल्स किए थे। महिला पर ना सिर्फ पुलिस को बल्कि अग्निशमन विभाग के काम में भी बाधा डालने का भी आरोप है। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि महिला ने 2020 के अगस्त और 2023 के बीच भी मोबाइल से कॉल की।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला ने तकरीबन तीन सालों तक अपने मोबाइल और अन्य माध्यमों से लगातार उन्हें फोन कॉल्स किए। स्थानीय प्रेस रिपोर्ट की मानें, तो महिला ने बाद में इस बात को स्वीकारा भी कि उसने वाकई पुलिस को कॉल्स किए थे। लेकिन इसके पीछे उसने जो कारण बताया, वो काफी हैरान कर देने वाला है।
महिला ने बताया कि वो इसलिए पुलिस को कॉल कर रही थी क्योंकि उसे अकेलापन महसूस हो रहा था। महिला चाहती थी कि कोई तो उसकी बात सुने और उसकी तरफ ध्यान दे। अब सवाल ये उठता है कि महिला पुलिस और अन्य अधिकारियों को कॉल करके बात क्या करती थी?
दरअसल, महिला जब भी कॉल करती थी तो फोन पर अधिकारियों से पेट दर्द, नशीली दवाओं के ओवरडोज और पैरों में दर्द होने जैसे लक्षणों की शिकायत करती थी। लेकिन हैरानी की बात है कि जब उसे कोई मदद मुहैया कराई जाती, तो वो चिकित्सीय सहायता से साफ इंकार कर देती थी। इतना ही नहीं, महिला ये भी कहती थी कि उसने किसी को फोन कॉल नहीं किया।
महिला की ये कहानी अब सुर्खियों में बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications