पत्नी ने कुत्ते का पट्टा बांधकर पति को बाजार घुमाया, रेस्टोरेंट में जमीन पर बैठाकर खाना खिलाया
नई दिल्ली, 6 नवंबर: भारत में महिलाएं पति को परमेश्वर मानती हैं, लेकिन विदेशों में मामला पूरी तरह से उल्टा है। अब ब्राजील से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक महिला ने अपने पति के गले में कुत्ते वाला पट्टा बांध दिया और फिर उसे सार्वजनिक जगहों पर घुमाया। हालांकि बहुत से लोगों ने इसकी आलोचना भी की है।

पहले गए रेलवे स्टेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस काम को करने वाले कपल का नाम लुआना काजकी और आर्थर ओ उर्सो है। दोनों ने रोमांच और फोटोशूट के लिए ऐसा किया। लुआना ने पहले अपने पति के गले में बेल्ट बांधी, फिर उन्हें पट्टा पहना दिया। इसके बाद वो अजीब सी पोशाक में भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां पर बहुत से लोग ये जानने को उत्सुक थे कि महिला ने ऐसा क्यों किया।

कुत्तों की तरह खाया खाना
मामले में आर्थर ने कहा कि लोग पोशाक से हैरान थे। हमें फटकार भी लगाई गई, लेकिन वो नहीं रुके। बाद में उन्होंने बाजार, बेकरी समेत कई जगहों पर इसी तरह का काम किया। दोनों का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह से जाना अपने आप में साहसिक काम है। दोनों इतने पर भी नहीं रुके। वो एक रेस्टोरेंट में घुसे, जहां महिला कुर्सी पर बैठी थी, जबकि पति ने जमीन पर कुत्तों की तरह बैठकर खाना खाया।

ये थी वजह
ये सब हो जाने के बाद कपल ने एक इंटव्यू में कहा कि उनको इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं। वो कुछ भी गैरकानूनी नहीं कर रहे। जो कुछ भी उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर किया, उससे किसी को दिक्कत भी नहीं हुई। वहीं जब ऐसा करने के पीछे उनका मकसद पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो सिर्फ ये दिखाना चाहते थे कि उनका प्यार कितना गहरा है। वो दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

कनाडा में भी ऐसा मामला
वहीं इस साल की शुरुआत में कनाडा में भी ऐसा मामला सामने आया था। वहां पर एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के गले में पट्टा बांधकर सड़क पर घूमने निकल गई थी। उस दौरान वो लड़का कुत्ते की तरह झुककर चल भी रहा था। बाद में मामले ने तूल पकड़ा, तो पुलिस ने दोनों पर जुर्माना लगा दिया क्योंकि वहां पर लॉकडाउन के प्रतिबंध लागू थे।












Click it and Unblock the Notifications