पत्नी ने प्रेमिका से कराई पति की मंदिर में शादी, अब एक ही छत के नीचे रहेंगे तीनों, बेहद रोचक है लव स्टोरी
तिरुपति, 24 सितंबर: अब तक आपने कई ऐसी घटना देखी होगी, जहां पति की अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ जाने पर पत्नी आग बबूला हो जाती है और अपने पति को गैर महिला के साथ देखकर सरेआम पिटाई तक कर देती है, लेकिन आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। क्योंकि एक महिला ने अपनी शादी का त्याग कर अपने पति की शादी उसकी पूर्व प्रेमिका से मंदिर में करा दी।

पत्नी ने अपनी इच्छा से कराई मंदिर में शादी
यह हैरान कर देने वाला तिरुपति जिले के डक्कली मंडल से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी इच्छा से अपने पति की मंदिर में दूसरी लड़की से शादी करा दी, जो कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी है। अब तीनों लोग एक ही घर में रहेंगे। यह घटना पूरे जिले के साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा की विषय बन गई है।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है कल्याण
जानकारी के मुताबिक शख्स का नाम कल्याण है, जो कि तिरुपति के डक्कली मंडल के अंबेडकर नगर का रहने वाला है। कल्याण सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जो कि यूट्यूब, शेयर चैट सहित वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रिय है। युवक ने अपनी डिग्री तक पढ़ाई पूरी करने के बाद वीडियो बनाना शुरू किया था।

विमला से दो साल पहले मिला था कल्याण
अब शुरू से शुरुआत करते हैं। दरअसल, कल्याण की कडप्पा की सोशल मीडिया के जरिए विमला से मुलाकात हुई। फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी कर ली। कल्याण और विमला दो साल पहले मिले थे। हालांकि, शादी से पहले कल्याण अन्य लड़की नित्याश्री के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में था, जो कि विशाखापत्तनम की एक टिक-टॉक इंफ्लुएंसर है, लेकिन किन्हीं से कारण दोनों अलग हो गए।

फिर लाइफ में हुई नित्याश्री की एंट्री
अब जब कल्याण की शादी विमला से हो गई तो नेटिजन्स को लुभाने के लिए दोनों लोग कपल के तौर पर साथ में वीडियो बनाते हैं, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर और भी काफी पॉपुलर होने लगे। परिवार में काफी अच्छा चल रहा था, दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी जी रहे थे, लेकिन इसी दौरान कल्याण की लाइफ में फिर से नित्याश्री की एंट्री होती है। हुआ यूं कि नित्याश्री कुछ दिन पहले अपने पूर्व प्रेमी से मिलने आई थी।

विमला से किया शादी कराने का अनुरोध
जब नित्या को कल्याण की शादी के बारे में पता लगा तो वो काफी मायूस हो गई और उसने विमला से कल्याण से शादी करने के लिए हाथ जोड़कर अनुरोध किया। इतना ही नहीं वह विमला को इस प्रपोजल के लिए मनाने की कोशिश करते हुए गांव में रुकी रही। इतना ही नहीं उसने और कल्याण ने यह प्रस्ताव भी रखा कि वे तीनों एक ही छत के नीचे रहेंगे।

मंदिर में कराई पति और प्रेमिका की शादी
फिर काफी वक्त तक सोच-विचार करने के बाद विमला ने उनके प्रस्ताव पर सहमति जताई और यहां तक कि सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक मंदिर में अपने पति के साथ नित्याश्री की शादी भी करवा दी। कल्याण ने बुधवार को गांव के एक मंदिर में अपनी पहली पत्नी की मौजूदगी में नित्याश्री से शादी रचाई। तीनों ने साथ में तस्वीरें भी लीं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि शादी के लिए कोई कानूनी मंजूरी नहीं ली है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications