Color Of Milk: दूध का रंग सफेद क्यों होता है? वजह जान हो जाएंगे आप हैरान
Why milk is white: जबकि दूध मुख्य रूप से 87 प्रतिशत पानी से बना होता है, जो एक रंगहीन तरल होता है। लेकिन दूध का रंग सफेद ही क्यों होता है यह समझिए

Why milk is white: आप और हम रोज किसी न किसी तरह से दूध का सेवन करते हैं। दूध से कई तरह की सामग्री तैयार की जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर दूध का रंग सफेद ही क्यों होता है? यह लाल और हरा क्यों नहीं होता? कभी न कभी आपके मन में तो यह जिज्ञासा जरूर होगी कि आखिर दूध का रंग सफेद क्यों होता है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण आखिर ऐसा क्यों है?
दूध का रंग सफेद क्यों होता है? (Why milk is white)
दरअसल, दूध (Milk) का जो सफेद रंग होता है उसमें मौजूद कैसिन (Casein) के कारण। कैसिन दूध में पाया जाने वाला ऐसा प्रोटीन होता है जो दूध में ही मौजूद कैल्शियम और फॉस्फेट के साथ मिलकर छोटे-छोटे कण बनाता है जिसे मिसेल कहा जाता है। जब इस मिसेल पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है तो यह प्रकाश को अवशोषित करने के बजाय रिफलेक्ट कर देता है जिससे यह प्रकाश वातावरण में बिखर जाता है और इसी के कारण दूध सफेद दिखाई देता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फैट भी इसकी सफेदी का कारण होता है।
भैंस के मुकाबले गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है?
दरअसल, इसके पीछे भी वैज्ञानिक कारण है। सबसे पहली बात कि दूध (Milk) को सफेद बनाने में वसा ( Fat) का भी प्रमुख योगदान होता है। इसलिए आप गौर करते होंगे की गाय का दूध भैंस के मुकाबले पतला होता है क्योंकि इसमें फैट कम होता है और कैसिन नाम की प्रोटीन भी कम होती है जिससे इसकी सफेदी हल्की कम होती है। जिस दूध में कैसिन की और वसा की मात्रा जितनी ज्यादा होगी उस दूध की सफेदी ज्यादा होगी।
अब समझें हमें कोई भी चीज सफेद कब दिखाई देती है?
कोई भी चीज सफेद क्यों दिखाई देती है। यह सिर्फ साधारण भौतिकी की बात है। वस्तुएं सफेद दिखाई देने का कारण यह है कि वे सभी प्रकाश तरंग दैर्ध्य को दर्शाती हैं और किसी को अवशोषित नहीं करती हैं। यदि प्रकाश की सभी तरंग दैर्ध्य को अवशोषित कर लिया गया और वापस परावर्तित नहीं किया गया, तो वस्तु काली दिखाई देगी।
दूध में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? (Vitamins In Milk)
दूध कई मूल्यवान पोषक तत्वों का स्रोत है, जिसमें कैल्शियम, विटामिन बी, विशेष रूप से महत्वपूर्ण मात्रा में विटामिन बी2 और वसा में घुलनशील विटामिन, जैसे ए, डी और ई शामिल हैं। दूध फोर्टिफिकेशन के लिए एक आकर्षक उत्पाद है क्योंकि इसमें उच्च पोषण घनत्व होता है।












Click it and Unblock the Notifications