नन्हें बाघ पर टूट पड़े तीन टाइगर, नोंच-नोंच कर डाला बुरा हाल

बंगलुरू। कर्नाटक के बैनरघाटा जैव पार्क में एक अजीब वाक्या देखने को मिला। यहां तीन रॉयल बंगाल टाइगर और दो सफेद बाघों के बीच झड़प हो गई। ये लड़ाई इतनी बढ़ गई कि नौ साल के बाघ को अपनी जान गंवानी पड़ी।

White Tiger

ये घटना 17 सितंबर को हुई जब तीन रॉयल बंगाल टाइगर ने एक सफेद बाघ को अपना निशाना बनाया। इस बाघ ने किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई लेकिन उसके आधे घंटे बाद ही इन बाघों ने एक और सफेद बाघ पर हमला किया। वहां मौजूद पर्यटकों ने बाघों को रोकने की भी कोशिश की लेकिन कोई भी इनके जदीक जाने से कतरा रहा था। आधे घंटे बाद जब वन-विभाग को इसकी सूचना मिली तो वो फौरन सफेद बाघ को लेकर अस्पताल गए। नौ साल के बाघ को हमले में काफी चोटें आई थीं और रात तकरीबन 8 बजे उसने दम तोड़ दिया। पार्क के अधिकारियों ने इस हमले को लेकर जांच बिठाई है। पार्क के नियमों के मुताबिक सफेद बाघों को बाकी बाघों से अलग रखा जाता है।

सफेद बाघ हमेशा से भारत की शान रहे हैं। पहली बार सफेद बाघ रीवा के राजा मार्तण्ड सिंह को मिला था जो अपने शिकार पर निकले थे। जब उनके सामने 8 महीने का एक सफेद बाघ आया तो उसके शिकार के लिए उन्होंने तुरंत बंदूक तान दी लेकिन उस नन्हें बाघ की आंखों में आंसू देखकर उनका दिल पसीज गया। मार्तण्ड सिंह तब इस बाघ को पकड़कर महल ले आए और उसका नाम मोहन रखा। मोहन के साथ बाड़े में एक बाघिन भी रखी गई थी। मोहन ने अलग-अलग बाघिन से प्रजनन में 34 संतानों को जन्म दिया जो आद दुनिया के अलग-अलग कोनों में मौजूद हैं। 18 दिसंबर 1969 को 19 साल की उम्र में मोहन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+