दिल्ली में सेब खरीदने आया था शख्स, दोस्त ने किडनैप कर मांगी 3 लाख रुपये की फिरौती
एक विचित्र घटना के रूप में सामने आया है, पश्चिम बंगाल के रहने वाले 31 वर्षीय व्यवसायी बब्लू यादव को उसके दोस्त ने उस समय किडनैप कर लिया जब वह सेब खरीदने के लिए दिल्ली आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोस्त ने कथित तौर पर उसे रिहा करने से पहले करीब 3 लाख रुपये की फिरौती वसूली। ये सब तब शुरू हुआ जब यादव सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से दिल्ली पहुंचा। वो राजधानी की मशहूर आजादपुर मंडी से सेब खरीदने आया हुआ था।
इसके बाद उनके दोस्त अजय ने उसे लेने के लिए टैक्सी भेजी, जिससे उसे एयरपोर्ट से उठाया गया। उसे द्वारका सेक्टर-21 में छोड़ दिया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि इसके बाद अजय यादव को एक अलग फ्लैट में ले गया। उसका एक साथी पहले से ही वहां मौजूद था।

अगले दिन, अजय के चार और साथी फ्लैट पर आए और यादव को जबरन बहादुरगढ़ की एक सुनसान डेयरी फर्म में ले गए। उन्होंने यादव को धमकी दी और उसे रिहा करने के लिए फिरौती की रकम मांगी। ये तब हुआ जब यादव को अपने रिश्तेदारों को फोन करने और अलग-अलग पांच यूपीआई आईडी के माध्यम से 2.7 लाख रुपये भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा।
उसे पुलिस तक ना पहुंचने की चेतावनी भी दी गई थी लेकिन उसने फिर भी ऐसा किया। अब उसने शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक अन्य घटना में बेंगलुरु के एक 60 वर्षीय व्यक्ति को दो महिलाओं द्वारा सेक्स स्कैंडल में धोखा दिए जाने के बाद 82 लाख रुपये का नुकसान हुआ। शख्स सेवानिवृत्त राज्य सरकार का कर्मचारी है और उसने 40 वर्षीय रीना अन्नम्मा और 30 वर्षीय स्नेहा के कारण पैसे खो दिए।
पुलिस शिकायत में कहा गया है कि अप्रैल में एक दोस्त ने उसे अनम्मा से मिलवाया था। 60 वर्षीय व्यक्ति को तब महिला की मदद करने के लिए कहा गया क्योंकि उसका बेटा कैंसर से पीड़ित था। इस दिन, पुरुष और महिला एक होटल में मिले और उसने उसे 5,000 रुपये दिए। साथ ही, बाद में उसने उससे कुछ और पैसे भी उधार लिए।












Click it and Unblock the Notifications