अच्छे जीवनसाथी की तलाश में लड़कियों ने मुंडवा डाला सिर, तो लड़कों ने बढ़ाई ज़ुल्फें!
हर लड़की का सपना होता है कि सफेद घोड़े पर एक राजकुमार आए और उसे ब्याह कर ले जाए। और इसके लिए वो सावन में शिव की पुजा अर्चना से लेकर तुलसी विवाह तक हर वो काम करती है जिससे उन्हें एक अच्छा पति मिल सके। वहीं लड़कों की भी यही ख्वाहिश होती है कि उन्हें एक अच्छा जीवनसाथी मिले। आप ने भी कई बार एक अच्छे जीवनसाथी के लिए कोई ना कोई टोटका तो अपनाया ही होगा। लेकिन कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है जनाब और ये बात साउथ अफ्रीका की ये जनजाति जानती है।

साउथ अफ्रीका के ईथियोपिया और सोमालिया के के मध्य एक जनजाति निवास करती है बोराना। और हर ग्रुप की तरह इन लोगों के भी कुछ उसूल और मान्यताएं हैं। यहां कि लड़कियों को अच्छा वर मिलता है या नहीं ये तो हमें नहीं पता पर एक अच्छे जीवनसाथी की कामना में ये लोग अपनी सबसे प्यारी चीज़ की कुर्बानी दे देते हैं।
सर पर चांद के बाल मुंडवाती हैं लड़कियां
जनजाति में लड़कियों को शादी होने से पहले तक सिर का एक बड़ा हिस्सा मुंडवा कर रखना होता है। यानि सर के बीचोंबीच एक कटोरे जैसा खाली क्षेत्र। हमारे यहां इसे अनुपम खेर का हेयरस्टाइल कह सकते हैं। पर इस जनजाति के लिए यही सीढ़ी है अच्छे पति को पाने की।
शादी के बाद ही बाल संवारती हैं लड़कियां
इस अजब गजब जनजाति में लड़कियों को इस मान्यता का पालन करने पर ही अच्छा घर और बढ़िया वर मिलता है। यहां लड़कियों को ठीक से बाल बढ़ाने और उसे संवारने का मौका तभी दिया जाता है जब उनकी शादी हो जाती है।
ALSO READ: शादी की अजब-गजब परंपरायें और रीति-रिवाज
गांव का सबसे 'योग्य वर'
हमारे देश में इस समय सबसे योग्य वर भले ही सलमान खान और शाहिद कपूर हों पर इस जनजाति का हीरो होता है वो लड़के जिनके बाल सबसे लंबा होता है। गांव में सबसे लकी लड़का भी इसी लड़के को माना जाता है।
लंबे बाल = इज़्जत
जो अपने बाल सबसे लंबे रखता है। ऐसा करने से वो लड़की जैसा तो दिखता है पर उन्हें इज्जत की नजरों से देखा जाता है।
ना फोटो, ना सेल्फी
इस जनजाति के लोग फोटो खिंचवाने को अच्छा नहीं मानते। ऐसा करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है और छाया भी नहीं बनती। इसका मतलब यहां पर आपको ना सेल्फी लेने का मौका मिलेगा ना ही उसे अपलोड। मतलब कि नो इंस्टाग्राम अकाउंट!
हालांकि बोराना जनजाति की मान्यताएं और उसूल थोड़े अलग और रूढ़िवादी हैं लेकिन समय के साथ यहां भी विचारों में बदलाव की बयार बह चुकी है। समाज बदलने के साथ ही इन लोगों में भी बदलाव आ रहा है। अब ये लोग पढ़ाई-लिखाई की तरफ तेजी से बढ़ रहें हैं। इनके समाज में थोड़ा खुलापन आया है। लड़कियां अपना गांव छोड़कर शहरों की तरफ काम करने के लिए सेटल हो रही हैं। वो पुरानी मान्यताओं को दरकिनार करते हुए नए समाज और नई सोच की तरफ अग्रसर हैं।
WARNING: संभल जाइए जनाब...व्हाट्स का ब्लू टिक ऐसे करा सकता है तलाक
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications