Video: दुल्हन है या 'बवाल', पहले मिठाई मेहमानों पर फेंकी फिर गिलास, बीच स्टेज पर भागने लगे बाराती

नई दिल्ली, 22 मई: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दूल्हा भरे स्टेज पर दुल्हन को थप्पड़ मार देता है, जिसके बाद बात इतनी बिगड़ जाती है कि मामला टूटने तक अमादा हो जाती है। अब दुल्हन के गुस्से का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, जिसको देखकर यूजर्स भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं।

बीच शादी में 'बवाल'

बीच शादी में 'बवाल'

आजकल की शादियों में विवाद पलक झपकते ही बढ़ जाते हैं, जिनको वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल में कैद करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। शादियों में कई बार इस तरह की होने वाली हरकत लोगों की भी हैरान कर देती हैं, क्योंकि शुभ काम के मौके पर दूल्हा-दुल्हन के बीच विवाद के बारे में कोई उम्मीद नहीं करता, सोशल मीडिया के इस दौर में शादी के दौरान घटने वाली ऐसी घटनाएं अब तेजी से बढ़ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का भी माथा ठनका रही है।

दूल्हे ने खिलाई मिठाई, दुल्हन को रास नहीं आई

दूल्हे ने खिलाई मिठाई, दुल्हन को रास नहीं आई

अब तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वरमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इसके बाद दूल्हा अगली रस्म को पूरी करते हुए दुल्हन को मिठाई खिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है, लेकिन दुल्हन मिठाई अपने हाथ से लेकर नीच खड़े मेहमानों की तरफ जोर से फेंक देती है। इसके बाद वहां का माहौल काफी गुस्से से भरा हो जाता है और बाराती जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं।

'गुस्सैल' दुल्हन ने फेंका बारातियों पर गिलास

'गुस्सैल' दुल्हन ने फेंका बारातियों पर गिलास

मामला अभी यहीं खत्म नहीं होता, इसके बाद दुल्हन की बारी आती है और वो दूल्हे को गिलास में पानी अपने हाथ से पिलाने के लिए बढ़ती है, जिससे बाद दूल्हा भी तैश दिखाकर दुल्हन के हाथ में पकड़ा हुआ गिलास उलट देता है। इसके बाद दुल्हन को और जोर से गुस्सा आ जाता है और वह गिलास को मेहमानों की तरफ फेंक देती है। दुल्हन के इस तरह के गुस्सैल स्वभाव को देखकर शादी में शरीक होने वाले लोग एकदम दंग रह जाते हैं

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर दुल्हन को गुस्सा क्यों आया और ऐसा किस लिए किया। तो कई लोगों ने इसे दुल्हन का एटीट्यूड बता रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कहां का है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन शादी का यह वीडियो इन दिनों काफी चर्चाओं में है। आप भी देखिए दुल्हन के गुस्से का यह वीडियो..(खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+