VIDEO:बूढे अंकल संग जरूरी काम से बाहर निकली थी प्रेग्नेंट महिला, सड़क पर चलते-चलते हुआ बच्चे का जन्म
नई दिल्ली। एक गर्भवती महिला बाजार किसी काम से गई थी। वापस लौटते समय अचानक ही चलते-चलते उसने सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। इस बीच जो मानवता को शर्मसार करती है वो ये कि उसे अस्पताल ले जाने से 10 गाडि़यों ने इनकार कर दिया। हालांकि बच्चा पूरी तरह ठीक है। मामला चीन के झेजियांग प्रोविंस का है। घटना के बाद लोगों में हंगामा मच गया। पास के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना का वीडियो कैद हो गया जो अब वायरल हो गया है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

महिला की पहली प्रेग्नेंसी थी, घटना के वक्त बूढ़े अंकल थे मौजूद
डेली स्टार की खबर के मुताबिक महिला की यह पहली प्रेग्नेंसी थी और उसके साथ घटना के समय सिर्फ उसके बूढ़े अंकल ही मौजूद थे। महिला ने जैसे ही बच्चे को जन्म दिया वो सड़क पर ही गिर पड़ा इसके बाद वीडियो में महिला रोती हुई भी नजर आती है। कुछ राहगीर इस दौरान महिला की मदद करते हुए भी नजर आते हैं जबकि कुछ पूरी घटना देखते हुए भी निकल जाते हैं। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि जिस दौरान महिला एंबुलेंस का इंतजार कर रही थी करीब 10 गाड़ी वालों ने उसे अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया।
महिला ने दिया था बेटे को जन्म, है बिल्कुल स्वस्थ
चीन की स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये पूरा मामला 4 मई का है और महिला का नाम चेन बताया जा रहा है। चेन ने बताया कि उन्हें बेटा हुआ है और वो अब पूरी तरह ठीक है। चेन ने माना कि एक वक्त उन्हें ऐसा लगा था कि अब बच्चे को बचाया नहीं जा सकेगा।

हुआ दर्द और 10 मिनट के अंदर हो गई डिलीवरी
उन्होंने बताया कि मैं समझ ही नहीं पायी और दर्द शुरू होने के 10 मिनट के अन्दर ही मेरी डिलीवरी हो गयी थी। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई महिलाएं भी कमेंट कर रहीं हैं। एक महिला ने लिखा कि मेरी डिलीवरी में तो घंटों लग गए थे चेन खुशकिस्मत है कि सब इतना जल्दी हो गया।












Click it and Unblock the Notifications