VIDEO: ट्रेन आ रही थी तभी रेल-कर्मी को पटरी पर पड़ा दिखा शख्स, चंद सेकंड में यूं बचाया
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के फर्ज निभाते कुछ दृश्य लोगों का दिल जीत लेते हैं। आरपीएफ के जवान हों या रेलवे फाटक पर तैनात गार्ड..इनकी सतर्कता और निगहबानी के कारण रोजाना बहुत-सी अनहोनी घटनाएं टल जाती हैं। रोजाना कई जिंदगियां बच जाती हैं। अब देखिए न यह वीडियो, किस तरह झंडी दिखाने वाले कर्मचारी ने एक इंसान को बचा लिया..
Recommended Video

फर्ज निभाते गार्ड ने बचा ली जान
यह वीडियो 24 सेकंड का है। जिसे इंडियन रेलवे के आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है- "सेवा, सुरक्षा और सहयोग"
इसमें आप देख सकते हैं कि, रेलवे स्टेशन पर जब एक ट्रेन आ रही होती है। तभी प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद खड़े रेलवे कर्मचारी एच. सतीश कुमार को रेलवे पटरी पर एक इंसान पड़ा दिखता है। सतीश फौरन उसकी ओर भागते हैं और ट्रेन आने से पहले ही उसे उठाकर पटरी के दूसरी ओर ले जाते हैं। चंद सेकंड में ही वहां ट्रेन आती है, लेकिन तब तक उक्त शख्स की जान बच ही जाती है।

हजारों लोग देख चुके यह वीडियो
इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और ज्यादातर लोग रेलवे स्टाफ की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'भारतीय रेलवे के एच. सतीश कुमार की बहादुरी से बची व्यक्ति की जान, सराहनीय।'
वहीं, राखी नाम की ट्वीटर यूजर ने लिखा, ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई...', यह कहावत एक बार फिर सच साबित हो गई। भारतीय रेलवे के एच. सतीश कुमार ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से व्यक्ति की जान बचाई...देखें वीडियो!

सतीश न होते तो नहीं बचता शख्स
आरुषी नाम की सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया...रेलवे स्टाफ वर्कर ने अच्छे से ड्यूटी निभाई। झंडी दिखाने वाले गार्ड को थैंक्यू..। जब उसे दिखा कि कोई रेलवे पटरी पर पड़ा है तो वह बिना देरी किए तुरंत दौड़ पड़ा। ट्रेन आने ही वाली थी, उससे पहले ही शख्स को हटा लिया।
सेवा, सुरक्षा और सहयोग
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) June 23, 2022
A precious life was saved by the courageous act of help by on-duty staff, who jumped on tracks himself to save a person from getting gravely injured.
Indian Railways is proud to have daring & diligent staff like H. Satish Kumar and commends his bravery. pic.twitter.com/gcnHCrtXg4












Click it and Unblock the Notifications