VIDEO: शेर-शेरनियों ने घेर लिया अकेला जिराफ, देखिए कैसे उसने जंगल में बचाई अपनी जान
lion vs giraffe | giraffe vs lion video
जूनागढ़। शेर यानी जंगल का राजा। इंसानों की कहावतों में भी शेर राजा। हर कोई शेर का नाम बड़े गर्व से लेता है। मगर, जनाब शेर भी तो इसी दुनिया का जानवर है, भले ही बहुत से जंगल के जीव-जंतु उसका आहार बन जाते हैं, लेकिन उसकी हेकड़ी हर जगह काम नहीं आती। अब एक यह वीडियो देखिए, और शेर की बेबसी भी...

जंगल में शेर-शेरनियों ने घेरा अकेला जिराफ
जंगल शेर-शेरनियों का झुंड एक अकेले जिराफ को घेर लेता है। शेर-शेरनियां उसके पिछले हिस्से पर उछलकर उसे दांतों से कुतरने लगते हैं। वह खुद को बचाने की कोशिश करता है। बचने के लिए वह अपने पैरों की ठोकरें शेर-शेरनियों में मारता है। ठोकर लगने से कई शेरनियां तो दूर जाकर पड़ती हैं। यह दृश्य देखकर कोई भी इंसान यह मान सकता है, हिम्मत हो तो शेर से बचा जा सकता है, और कि शेर को भी धूल चटाई जा सकती है।
आप न जानते हों तो बता दें कि,
जिराफ दुनिया के सबसे सीधे पशुओं में से गिने जाते हैं। ये शाकाहारी होते हैं। इनका कद सबसे ऊँचा होता है। ये दूसरे जानवरों पर या इंसानों पर हमले भी नहीं करते। मगर, मांसाहारी जानवर इनका शिकार कर, इन्हें नोंच खाते हैं। भारत में जिराफों वाले जंगल नहीं हैं। हालांकि, यहां कुछ चिड़ियाघरों में ये देखे जा सकते हैं। जिराफ अफ्रीका महाद्वीप में रहते हैं। जहां इनकी कई प्रजातियां मिल जाएंगी।

जिराफ ने नहीं मानी हार
इस वीडियो को देखने पर यह समझा जा सकता है कि, शेर-बाघ या चीता जैसी बड़ी बिल्लियाँ आसानी से शाकाहारी जानवरों का शिकार कर लेती हैं, लेकिन कई बार इनकी कोशिश बेकार चली जाती है। जंगली मांसाहारी जानवर, अमूमन झुंड में होकर और बेबस जानवरों का शिकार करते हैं। भेड़-बकरी, गाय, नीलगाय, हिरण, बारहसिंगा, जेब्रा, बारहसिंगा, भैंस, गधे या खच्चर शेर-बाघ-चीते-तेंदुए का प्रिय आहार हैं। इसलिए, जंगलों में शाकाहारी जानवरों की पूरी जिंदगी खतरों से भरी होती है।
पढ़िए जंगल के राजा की और खबरें:
- जंगल में कुत्ते से हारी शेरनी, कैसे, देखिए VIDEO
- VIDEO: 3 शेरों ने खूब की 1 कछुए के शिकार की कोशिश, लेकिन नहीं मार पाए उसे, देखिए
- ये है जंगल का सबसे खूबसूरत शेर, इसे देखने दुनियाभर से गिर आते हैं लोग
- VIDEO: छोटे से जंतु ने उछल-उछलकर शेरनी से लिया पंगा, कई शेरनियां भी नहीं मार पाईं
- VIDEO: शेरनी को दिखा पेड़ पर बैठा तेंदुआ, उसका शिकार उूपर ही जा चढ़ी, तभी टूटी डाल, धड़ाम से नीचे गिरी, फिर क्या हुआ?

पूछ रहे लोग-आखिर में क्या हुआ?
बहरहाल, इस वीडियो को 20 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और लोग इसे देख-देखकर ताज्जुब कर रहे हैं। कुछ लोग वीडियो के जल्द खत्म होने पर निराश भी हैं, क्योंकि इस वीडियो से यह पता लगाना कठिन है कि आखिर में क्या हुआ होगा, किसने ये लड़ाई जीती होगी। कमेंट्स पढ़कर और वीडियो देखकर आप खुद ही इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश कीजिए!












Click it and Unblock the Notifications