Video: बेटे के बंदूक से निकली गोली को मां ने दांतों से रोका, वीडियो देखकर हंस पड़ेंगे आप

बेटे के बंदूक से निकली गोली को दांतों से रोककर मां ने दी उसे अनोखी खुशी। मां-बेटे का ये वीडियो हुआ वायरल।

नई दिल्ली। हाल ही में गुजरे मदर्स डे को हर किसी ने अलग-अलग तरीके से मनाया। किसी ने मां के लिए सरप्राइज पार्टी रखी तो किसी ने मां को उनकी पसंद की चीज दिलाकर उनका दिल खुश कर दिया। लेकिन एक बच्चे ने अपने मां के साथ अलग अंदाज में मदर्स डे मनाया। बच्चे का ये सरप्राइज इतना अनोखा था कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 4 दिनों में ही इसे साढ़े 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।

 WATCH: Son fires toy gun at his mother, but her reaction is priceless

वीडियो का सबसे रोमांचक हिस्सा है गोली लगने के बाद मां का रिएक्शन। 14 मई को अपलोड किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपनी मां के ऊपर नर्फ गन का इस्तेमाल करता है। नर्फ गन से जैसी ही गोली चलती है वो सीधे मां के मुंह में जाकर लगती है। गोली मां के दांतों पर जाकर चिपट जाती है। इतना सटीक निशाना देखकर मां और बेटे दोनों एक दूसरे को देखकर हंसते हैं।

वीडियो यूजर्स बहुत पंसद कर रहे हैं । लोगों को गोली लगने के बाद मां का रिएक्शन वाला हिस्सा खूब पसंद आ रहा है। लोगों को मां का बच्चे के एक प्रैक पर अनोखा रिएक्शन खूब भा रहा है। लोगों ने इसे खूब लाइक किया है। आप भी दिए कैसे मां ने बेटे के बंदूक से निकली गोली को अपने दांतों से रोककर अपने बेटे को खुशी दी...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+