सड़क पर दौड़ रही थीं गाड़ियां कि होने लगी आग की 'बारिश', देखें वीडियो
सड़क पर गाड़ियां तेज रफ्तार से दौड़ रही थी कि अचानक आसमान से आग का बारिश होने लगी। देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो।
नई दिल्ली। आप कार में बैठकर शहर में घूम रहे हो कि तभी पूरी ट्रैफिक के बीच आपकी गाड़ी के ऊपर आग की बारिश होने लगे तो आप क्या करेंगे। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसे संभव है। इस तरह की चीजें तो सिर्फ फिल्मों में देखने को मिलती है, लेकिन चीन में वास्तविकता में ऐसा हुआ, जिसमें सड़क पर अचानक आग की बारिश होने लगी।

चीनी मीडिया के मुताबिक चीन के शेनयांग शहर में 11 मई को अचानक आसमान से आग बरसने लगा। चायना प्लस न्यूज के मुताबिक 11 मई को शेनयांग शहर के डैशबोर्ड कैमरे में ये पूरा दृश्य कैद हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर जब लोग सामान्य दिनों की तरह अपनी गाड़ियों से गुजर रहे थे कि तभी वहां क्षण भर के लिए अंधेरा हो जाता है और जिसके बाद आसमानी बिजली सड़क पर गिरने लगी।
इस दृश्य को देखकर लग रहा था मानो जैसे आसमान से आग की बारिश हो रही है। इस आग की बारिश में किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन अचानक आसमानी बिजली गिरने से लोग भयभीत हो गए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications