VIDEO: खाना खा रहा शख्स अचानक हुआ बेहोश, वेटर ने यूं बचाई जान
नई दिल्ली, 03 दिसंबर: इन दिनों सोशल मीडिया पर ब्राजील के एक रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रही वीडियो में रेस्टोरेंट का वेटर और पुलिस अधिकारी ने एक शख्स की जान बचाई है। दरअसल एक शख्स रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था, तभी उसका गला चोक हो गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद वेटर और एक पुलिस अधिकारी ने उसकी जान बचाई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है।

शख्स के गले में फंसा खाना
अब वायरल हो रहे वीडियो में एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने खाना खाने समय बेहोश हो जाता है। रेस्तरां में उस शख्स के पीछे ग्राहकों ने इसे तुरंत नोटिस किया और उसकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने वेटर को बुलाया। वेटर और अन्य लोग गले में फंसे भोजन को निकालने के लिए हेमलिच एक्सरसाइज शुरू करते हैं। तभी हाइवे पेट्रोलिंग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचते है और उस शख्स के गले में फंसा भोजन निकालने की कोशिश करते हैं।

यूं बचाई जान
मौके पर मौजूद लोगों की कोशिश के बाद वे शख्स के गले में अटके खाने को निकालने में सफल रहते हैं। उसके बाद बेहोश व्यक्ति होश में आ जाता है। घटना पिछले शुक्रवार को ब्राजील के साओ पाउलो के एक रेस्तरां में घटी थी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किए जाने के बाद, क्लिप को 58,000 से अधिक बार देखा जा चुका है।
लोगों ने वेटर को बताया हीरो
सोशल मीडिया पर लोग वेटर और पुलिस अधिकारियों की सराहना करते हुए जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स वेटर और पुलिस अधिकारी को हीरो बता रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'सच्चे हीरो। भगवान का शुक्र है कि जब वे तुरंत उनके मदद नहीं करते तो उसकी जान चली जाती। लोग वेटर को सलाम कर रहे हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications