VIDEO: पानी में तैर रहा था आम! शख्स ने पकड़ा तो कुछ और ही निकला

जैसे जमीन में एक से बढ़कर जीव मौजूद हैं वैसे ही समुद्र की दुनिया भी बेहद अद्भुत जीवों से भरी पड़ी है। कई बार इन जीवों से सामना भी हो जाता है, जो काफी हैरत भरा होता है।

ऐसा ही कुछ हाल ही में उस वक्त हुआ, जब एक शख्स को पानी में आम जैसा कुछ नजर आया। उसने इसे हाथ में पकड़ने की कोशिश की और फिर इसे उलट पलटकर देखा तो ये एक मछली निकली।
(वीडियो-नीचे)

Credit: @Rainmaker1973/Twitter

ये मछली दिखने में हूबहू आम जैसी लग रही थी। दिखने में बेहद प्यारी ये मछली अकेले ही समुद्र के एक किनारे पर पानी में तैर रही थी। शख्स ने उठाकर इसके बारे में लोगों को बताया और इसे बेहद ही करीब से दिखाने लगा। छोटी-छोटी आंखों वाली ये मछली पंखों के पास से पानी को बाहर फेंक रही थी।

Recommended Video

    VIDEO: पानी में तैर रहा था आम! शख्स ने पकड़ा तो कुछ और ही निकला

    इस प्यारी सी मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसे Massimo नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में जानकारी देते हुए बताया गया कि ये एरोथ्रॉन मेलिएग्रिस है, जिसे आमतौर पर गिनीफॉवेल पफर के रूप में जाना जाता है।

    आगे लिखा गया कि इसका पेट काफी फूला हुआ होता है और ऐसा अकसर तेजी से पानी गटकने की वजह से होता है। पानी भरने से इसकी त्वचा फैल जाती है और इस तरह इसके छोटे स्पिन्यूल का निर्माण होता है। इस वीडियो को हजारों लोगों ने रीट्वीट किया है और 45 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

    यहां देखें वीडियो...

    वीडियो में इतनी खूबसूरत मछली को देखने के बाद लोग हैरान हैं और जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अगर ये मछलियां पानी से बाहर होती हैं तो भी हवा में सांस ले सकती हैं। जब आप इन्हें वापस पानी में रखते हैं तो वो कुछ नहीं करते। लेकिन जब वे सुरक्षित महसूस करेंगे तोसारा पानी या हवा बाहर निकाल देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+