'तमाशबीन तो सारे होते हैं...' मधुमक्खियों ने दिखाई जिंदगी की असली हकीकत, VIRAL VIDEO

Bees Video: वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि कई सारी मधुमक्खियों के बीच एक बेचारी पानी में फंसी हुई है। सिर्फ एक ही होती है, जो उसकी जिंदगी बचा लेती है। वीडियो का कैप्शन भी काफी शानदार है।

Credit: @AwanishSharan/Twitter

Viral video of bees: जिंदगी में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो मुसीबत आने पर हाथ छुड़ाकर भाग जाते हैं। लेकिन इस मतलब की दुनिया में आज भी ऐसे लोग कम नहीं हैं, जो आपका पूरी शिद्दत से साथ निभाते हैं। जिंदगी में तमाशबीन लोगों की कमी नहीं होती, लेकिन जरूरत किसी ऐसे की होती है, जो असल में आपको परेशानी से निकाले। हाल ही में वायरल हो रहा वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है, जिसमें कुछ मधुमक्खियां नजर आ रही हैं, जिनके बीच एक मधुमक्खी पानी में फंसी हुई है। सब मधुमक्खियां उसके आस-पास घूम रही होती है लेकिन कोई उसे बाहर नहीं निकालती। इतने में एक मधुमक्खी आकर उसे पानी से बाहर निकाल देती है। वीडियो वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)

उल्टी फंसी बेचारी मधुमक्खी
दोस्ती का ये शानदार वीडियो @AwanishSharan नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि जीवन में कोई एक होना चाहिए जो आपको मुश्किल से निकाले। तमाशबीन तो बहुत सारे होते हैं। वीडियो का जैसा कैप्शन है, उसी तरह का ये क्लिप भी है, जिसमें एक मधुमक्खी बेचारी उल्टी फंसी हुई है, वो भी पानी में।

आसपास थीं काफी मधुमक्खियां
उसके आसपास उसकी साथी मधुमक्खियां भी नजर आ रही हैं। ये मधुमक्खियां उसके इर्द गिर्द घूम रही हैं। लेकिन एक और मधुमक्खी आसपास उड़ती नजर आ रही है, जो काफी लंबे समय से उसकी मदद करना चाह रही है। पहले भी वो काफी बार उसके पास आकर पानी से निकालने की कोशिश कर चुकी है लेकिन कामयाब नहीं हो पाती।

एक ने आकर बचा ली जिंदगी
आखिरकार वो फिर उड़कर आती है और पानी में फंसी हुई मधुमक्खी को वहां से निकाल ही देती है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसे 90 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। लोग इसपर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। कैप्शन को देखने के बाद लोगों का भी कहना है कि ये बात शत प्रतिशत सच है। एक यूजर ने भी इस बात को दोहराया कि तमाशबीन तो सारी दुनिया होती है, जो हर मुश्किल में साथ दे वही अपना है।

'बस उसका प्रोसीजर अलग था...'
एक और यूजर ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा कि बाकी सब तमाशबीन नहीं थे, उसका बस प्रोसीजर अलग था। वो सब पानी या फिर शहद को पी कर सुखा देने में लगे हुए थे जिससे उसे बचाया जा सके, उनको जैसे समझ आया कर रहे थे जरूरी नहीं कि जो एक नजर में गलत दिखे वो गलत ही हो। वहीं एक अन्य ने कहा कि मुश्किल से निकालने कोई आता नहीं है। खुद ही रास्ते ढूंढने पड़ते हैं।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+