VIDEO: स्टेज पर बेटी भूली डांस, तो पिता ने इस अंदाज में की मदद, हर कोई कर रहा है तारीफ
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूल में कल्चरल प्रोग्राम के दौरान कुछ बच्चे स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। तभी एक बच्ची डांस भूल जाती है। फिर उसके पिता बच्ची की मदद करते हैं।

सोशल मीडिया आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कभी किसी के डांस का वीडियो तो कभी किसी जानवर की मस्ती का वीडियो। इन दिनों एक ऐसा ही पिता और बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पिता अपने बेटी को डांस के दौरान दूर से बैठकर हेल्प करता हुआ नजर आ रहा है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज से बच्ची और नीचे से उसके पापा एक जैसा ही डांस कर रहे हैं।

बेटी भूल गई डांस तो पिता....
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूल में कल्चरल प्रोग्राम के दौरान कुछ बच्चे स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। इसी दौरान एक बच्ची अपना डांस स्टेप भूल जाती है। वहीं उसके पापा ऑडियंस में बैठे हुए हैं। बेटी को डांस स्टेप भूलता देख पिता नीचे से डांस स्टेप करने शुरू कर देते हैं। जिसे देखकर बच्ची फिर से लय में डांस करने लगती है।

लोग बोले- Father Of The Year
बच्ची दलेर मेंहदी के मशहूर नाने 'तुनक-तुनक' पर डांस कर रही होती है। अपनी बेटी को मंच के नीचे सपोर्ट करता देख पीछे बैठा कोई शख्स इसका वीडियो मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लेता है। पापा-बेटी की ये जुगलबंदी लोगों का दिल जीत रही है। ऐसे पिता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों ने 'FatherOfTheYear' हैशटैग चला दिया।

हर कोई कर रहा है पित की तारीफ
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईपीएस दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि, Father Of The Year अवॉर्ड जाता है। यकीन मानिए कि, आपको ये वीडियो कुछ सेकेंड के लिए मंत्रमुग्ध कर देता। वीडियो देखकर आपके चेहरे पर एक मुस्कान जरूर तैर जाएगा।
देखें वायरल वीडियो
एक यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, एक बेटी के लिए उसका पिता सबसे अच्छा चीयरलीडर होता है। वहीं एक अन्य लिखा कि, बाप तो बाप होते हैं अपने बच्चे से बढ़ कर उनकी कोई खुशी नहीं होती है! वहीं एक अन्य महिला ने लिखा कि, Awwww इतना अद्भुत बस अविश्वसनीय। एक पिता के इस समर्पण को प्यार। शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications