Viral:21 साल बड़े शख्स से हुआ प्यार, 19 की उम्र में बनी मां, वायरल हुई अनोखी लव स्टोरी
Viral: अक्सर यह देखा गया है कि शादी करते वक्त लड़के-लड़कियों की उम्र में बहुत अधिक अंतर नहीं होता। सामान्यतः 4 से 6 साल का फासला देखा जाता है। वहीं, लव मैरिज में उम्र का अंतर अपेक्षाकृत कम होता है, क्योंकि लोग समान स्तर की समझ और जीवन के प्रति समान सोच के आधार पर एक-दूसरे को चुनते हैं।
प्रेम की कोई सीमा नहीं होती, न उम्र की और न सामाजिक परिभाषाओं की। और इस बात का ताजा उदाहरण अमेरिका की एक प्रेम कहानी है, जिसने सोशल मीडिया पर गॉसिप करने का नया टॉपिक दे दिया है।

Viral news: जब 19 की इयाह को 41 के राफाह से हुआ प्यार
इयाह और राफाह की कहानी लोगों की सोच से ऊपर है और इन दोनों की उम्र का फासला भी कहीं अधिक है। इनकी उम्र में 22 साल का अंतर है। इयाह महज 19 साल की हैं, जबकि राफाह 41 के हैं, यानी उनकी उम्र इयाह के पिता के बराबर है। बावजूद इसके, दोनों ने एक-दूसरे से प्यार किया, शादी की, और अब एक बच्चे के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
इन दोनों की पहली मुलाकात एक बार में हुई थी जहाँ इयाह वेट्रेस के रूप में काम करती थीं। इयाह याद करते हुए कहती हैं, "मैं अपनी ड्यूटी कर रही थी जब मैंने देखा कि एक आदमी बार-बार मेरी ओर देख रहा है। थोड़ी बातचीत हुई, फिर नंबर एक्सचेंज हुए और उसके बाद हम मिलने लगे।" राफाह ने शुरुआत में सोचा कि इयाह उम्र में बड़ी हैं क्योंकि वह बार में काम कर रही थीं, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह सिर्फ 19 साल की हैं।
Social Media Viral: तीन हफ्ते में साथ रहना और आठ महीने में शादी
सिर्फ तीन हफ्ते बाद ही इयाह राफाह के साथ रहने लगीं। आठ महीने बाद, राफाह ने उन्हें प्रपोज किया और इयाह ने खुशी-खुशी हां कर दी। कुछ ही समय में दोनों ने शादी कर ली।
अब यह जोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी प्रेम कहानी खुले दिल से साझा करता है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने हाथों से दिल बनाकर एक-दूसरे को चूमा। वीडियो को कैप्शन दिया गया, "यह आपकी निशानी है।" इस वीडियो ने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए। सोशल मीडिया पर जब यह जानकारी वायरल हुई, तो कई लोगों ने इस पर हैरानी जताई और आलोचना भी की।
Social Media पर चर्चा का विषय
सोशल मीडिया पर लोग इस रिश्ते पर अपनी टिप्पणी दे रहे हैं जहाँ कुछ लोगों ने इस रिश्ते की सराहना की, वहीं कुछ ने तीखी आलोचना भी की। एक यूज़र ने लिखा, "अगर कोई 41 साल का आदमी मेरी 19 साल की बेटी के पास आता, तो उसे पछताना पड़ता।"
एक और यूज़र ने व्यंग्य में लिखा, "क्या यह किसी चीज़ का संकेत है? हाँ, पुलिस को बुलाने का!" किसी ने तो यहाँ तक कह दिया, "आप जिस व्यक्ति के साथ हैं, वह आपका पिता भी हो सकता है।"
एक महिला ने साझा किया, "मैंने दूसरी बार अपने से बड़े व्यक्ति से शादी की और यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला रहा।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "जीवन बहुत छोटा है, अगर आपने सच्चा प्यार पा लिया है, तो उसे पकड़ कर रखो।"












Click it and Unblock the Notifications