Viral: 'पूरा मच्छर समाज डरा हुआ है', लड़की के इस अनोखे शौक से सनका सोशल मीडिया, Video देख हैरान मत होना!
Viral News: वैसे तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अजीबोगरीब शौकों की कोई कमी नहीं हैं यहां आए दिन लोग अपने नए शौक को साझा करते रहते हैं। आपने भी अपने आस-पास ऐसे कई लोगों को देखा होगा जिन्हें अलग-अलग चीजें इक्ट्ठा करके रखने की आदत होती है।
इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, सोशल मीडिया एक लड़की ने मरे हुए मच्छरों को इकट्ठा करके उन्हें कागज़ पर टेप से चिपकाया और उन्हें 'सिग्मा बोई', 'रमेश', 'बबली' और 'टिंकू' जैसे नाम दिए। इस अनोखे शौक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Viral वीडियो की शुरुआत
वीडियो की शुरुआत एक लड़की द्वारा दूसरी लड़की की ओर इशारा करते हुए होती है, जिसमें वह कहती है, "लोगों के इतने अजीब शौक होते हैं ना और इसके इतने अजीब शौक हैं। रुको मैं तुमको दिखाती हूं।" इसके बाद वह कागज़ की एक शीट दिखाती है, जिस पर मरे हुए मच्छरों को टेप से चिपकाया गया है।
Viral News: सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "पूरा मच्छर समाज डरा हुआ है।" वहीं, एक अन्य ने कहा, "खून चूसने वाले मच्छर मादा होती हैं। पीआर नाम लड़कों के दिए गए। पुरुष जीवन कठिन है।" कुछ यूजर्स ने इसे 'द रियल डेथ नोट्स' कहकर संबोधित किया।
इस तरह के शौक को देखकर कुछ लोग इसे मानसिक स्वास्थ्य से जोड़ते हैं, जबकि अन्य इसे रचनात्मकता का एक अनोखा रूप मानते हैं। यह वीडियो इस बात का उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया पर अनोखे और अजीब शौक भी वायरल हो सकते हैं।
यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि इंटरनेट पर कुछ भी संभव है। मरे हुए मच्छरों का संग्रह एक अनोखा शौक है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह दिखाता है कि कैसे लोग अपनी रचनात्मकता को नए और अनोखे तरीकों से व्यक्त करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications