दहन से पहले कहीं रजनीगंधा खाते तो कहीं डांस करते दिखा रावण, देखिए 5 VIDEO
दशहरा या विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। पूरा देश आज इस पर्व को मना रहा है। संपूर्ण भारत में जगह-जगह रामलीला के मंचन के बाद रावण दहन की तैयारी जोरों पर है।
सूरज ढलते ही रावण के दहन का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। लेकिन, सोशल मीडिया पर रावण के हास्यास्पद वीडियो ने पहले ही आग लगा दी है। दहन से पहले ही रावण कहीं रजनीगंधा खाते तो कहीं डांस करते नजर आ रहा है। आइए आपको इन वीडियो के जरिए रूबरू कराते हैं, रावण के इस अनोखे रूप से...

ज्ञान प्रकाश नाम के एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने लिखा कि लखनऊ, कानपुर का रावण है। रजनीगंधा खा रहा है। ऐड देख लिया था न, मुंह मे रजनीगंधा कदमों में दुनिया। वहीं, प्रभात शर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि रजनीगंधा-तुलसी प्रेमी रावण। एक अन्य यूजर ने लिखा ऐड देखने के बाद रावण! मुंह मे रजनीगंधा, कदमों में दुनिया। रावण रजनीगंधा खा रहा है।
सोशल मीडिया पर रावण का डांस करते एक वीडियो सामने आया। जिसमें एक शख्स रावण की वेशभूषा में डांस करता दिखाई दिया। रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने रावण का डांस करते हुए वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि अपने वध से कुछ क्षण पूर्व हरियाणवी रागनी पर डांस करता हुआ, रावण। साथ में कौन है, ये आप बताओ?
इसी तरह कुंभकर्ण और मेघनाथ की वेशभूषा में दो शख्सों के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शिवा नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि पहाडी रामलीला में रावण कुंभकर्ण और मेघनाद का कॉमेडी डांस।
वहीं, एक कन्हैया भेलारी नाम के यूजर ने रावण के डांस का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि रामलीला का रावण डांस कर रहा है... जानता है कि विजयादशमी को मरना ही है।
इसी तरह, मजाकिया अंदाज में नसीब इद्रीशी ने रावण के बाइक पर सवार होकर आते हुए वीडियो पोस्ट किया। साथ ही लिखा कि रावण डांस।












Click it and Unblock the Notifications