'खतरों का खिलाड़ी': शख्स ने सांप को अपनी हथेली से पिलाया पानी, देखें रोंगटे खड़े करने वाला Video
'खतरों का खिलाड़ी': शख्स ने सांप को अपनी हथेली से पिलाया पानी, देखें रोंगटे खड़े करने वाला Video
नई दिल्ली, 13 जनवरी। सांप को देखकर बड़े-बड़ों की हालत खराब हो जाती है। सांप के सामने किसी की भी हिम्मत जवाब दे दे। सांपों के कई वीडियोज आपने पहले भी देखें होंगे, लेकिन इस वीडिय़ो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सांप के इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। वीडियो में एक शख्स सांप को हाथों से पानी पिलाता दिखता हैं, जिसे देखकर हर किसी की माथे पर पसीना आ जाएगा।

सांप का हैरान कर देने वाला वीडियो
आईएफएस अधिकारी सुशांता नंदा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक शख्स सांप को अपने हाथों में पानी रखकर उसकी प्यास मिटाता दिखता है। सांप बहुत ही मजे से शख्स के हाथों में भरे पानी को गट-गट कर पी जाता है। शख्स को जरा भी डर नहीं लगता हैं अपने हाथ में पानी रखकर सांप को पिलाने में। वीडियो 49 सेकेंड का है, जिसमें एक शख्स बोतल से पानी अपने हाथों में गिराता है और फिर हरे रंग के एक सांप के सामने अपना हाथ रखता है। हाथ चुल्लू में भरे उस पानी को गट-गट कर पीने लगता है।
इस दौरान न तो सांप उस शख्स को कोई नुकसान पहुंचाता है और न ही वो शख्स डरता है। वीडियो शेयर करते हुए सुशांता नंदा ने लिखा कि 'गर्मियां आ रही हैं। कुछ बूंदे किसी जानवर की जिंदगी बचा सकती है। आप अपने बगीचे में पानी रखें, क्योंकि ये किसी की प्यास बुझा सकता है, किसी की जिंदगी बचा सकता है।' वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। जहां लोग उस शख्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं लोग इस मैसेज को भी खूब पसंद कर रहे थे।
Summer is approaching. Your few drops can save someone’s life. Leave some water in your garden in a container for that can mean a choice between life & death for many animals🙏 pic.twitter.com/ZSIafE4OEr
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) March 9, 2022












Click it and Unblock the Notifications