हथिनी को फूल देकर हाथी ने किया अपने प्यार का इजहार, Video हुआ वायरल

अपनी प्रेमिका (हथिनी) को फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हाथी की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

नई दिल्ली, 23 नवंबर। बदलती तकनीक के दौरा में इंटरनेट मनोरंजन के प्रमुख साधन के तौर पर उभरा है। खास तौर से कोरोना काल में जब पब्लिक लॉकडाउन के चलते अपने घरों में कैद थी तो इंटरनेट ही उनके मनोरंजन का साधन बना। इंटरनेट पर आए दिन ऐसी वीडियो वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखने के बाद दिल बाग बाग हो जाता है। ऐसी ही एक बेहद शानदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें एक हाथी अपनी प्रेमिका (हथिनी) को फूल देकर अपने प्यार का इजहार कर रहा है।

हाथी ने हथिनी को फूल देकर किया प्रपोज

हाथी ने हथिनी को फूल देकर किया प्रपोज

दरअसल वीडियो में दो हाथी, मतलब एक हाथी और एक हथिनी नजर आ रहे हैं। हाथी अपनी सूंड में फूलों का गुच्छा लेकर हथिनी को प्रपोज करने के लिए आगे बढ़ता है और बड़े प्यार से अपनी प्रेमिका हथिनी को फूलों का गुच्छा थमा देता है। हथिनी भी बड़े प्यार से अपने प्रेमी के प्यार को स्वीकार कर लेती है। दोनों एक पैर आगे कर एक दूसरे का अभिवादन भी करते हैं।

लोगों को खूब भा रहा वीडियो

लोगों को खूब भा रहा वीडियो

हाथी की एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करने की वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है, लोग जमकर इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो को देखने वाले लोग इन दोनों हाथियों की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे यूजर्स

मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे यूजर्स

वीडियो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि जानवरों में भी प्यार का इजहार करने और इसे समझने की कला होती है। इस वीडियो को 'elephants of the world' नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर अब तक 1 लाख लाइक आ चुके हैं। इसके अलावा इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि "Proposal accepted" यानी प्रस्ताव स्वीकार। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा वाह! यह बड़ा रोमांटिक है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जानवरों को यह सब जबरदस्ती करने के लिए नहीं बनाया गया। आपकी इस वीडियो पर क्या राय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+