बंदर ने दो साल के मासूम को किया 'किडनैप' और बीच सड़क करने लगा मस्ती, देखिए वीडियो
नई दिल्ली। जीवन में खेलने और मस्ती करने के लिए हर किसी को एक साथी की जरूरत होती है। चाहे वो इंसान हो या फिर जानवर साथ में खेलना सबको पंसद है। ऐसा ही एक मजेदार मामला सामने आया है जहां एक बंदर दो साल के बच्चे को सिर्फ इसलिए किडनैप कर लेता है ताकि वो उसके साथ खेल सके। ऐसा सुनना थोड़ा हैरानी भरा जरूर है लेकिन सच्चाई भी है। क्योंकि ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर बच्चे को किडनैप कर उसके साथ मौज मस्ती करते हुए दिख रहा है।

छुड़ाने पर मासूम को सीने से लगा लिया
बंदर की ओर से किडनैप किए जाने के बाद जब परिजन बच्चे को बचाने की लिए आगे बढ़े तो बंदर ने मासूम को अपनी बाहों में पकड़ लिया और छोड़ने से इनकार कर दिया। इस घटना को जो वीडियो सामने आया है उसमें आप देख सकते हैं कि एक बंदर जो एक मासूम के साथ बीच सड़क पर पकड़ कर बैठा हुआ है। बीच-बीच में बंदर बच्चे को दुलार भी रहा औरह बच्चे के बाल से जू भी निकाल रहा था।

हरियाणा का बताया जा रहा है वीडियो
इसी बीच एक महिला आती है जो बच्चे को बंदर से छुड़ाने का प्रयास कराती है लेकिन बंदर मासूम को छोड़ने को लिए तैयार नहीं है। बच्चे के प्रति एक बंदर का प्यार देखते ही बनता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा का है। जिसे किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया और यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया है। इस वीडियो को लोग खूब पंसद भी कर रहे हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि मासूम बच्चा भी बिल्कुल परेशान नहीं हो रहा है वो भी बंदर को पकड़कर बैठा हुआ है।
यहां देखें वीडियो
बताया जा रहा है कि इस बंदर ने बच्चे को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि बंदर के जद में बच्चे को देख घर वाले थोड़ी देर के परेशान जरूर हुए थे क्योंकि उनको डर था कि कही वो मासूम को कोई नुकसान न पहुंचा दे। लेकिन बंदर ने ऐसा नहीं किया। इस वीडियो को देखने के बाद आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि गली की सड़क पर बैठा बंदर मासूम के साथ मिलकर किस तरह से मौज मस्ती कर रहा है। यहां तक की महिला की ओर से छुड़ाने के प्रयास के बाद भी वो मासूम के साथ खेलता रहा।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications