जब आपस में भिड़े किंग कोबरा और अजगर, देखिए खतरनाक वीडियो

इस वीडियो को जिसने देखा, उसने ही दांतो तले उंगली दबा ली। अजगर और किंग कोबरा की लड़ाई के इस वीडियो को अभी तक 852000 लोग देख चुके हैं।

नई दिल्ली। जरा सोचिए कि आप कहीं जा रहे हों और रास्ते में आपको दो खतरनाक सांप आपस में लड़ते हुए दिख जाएं। लड़ाई भी इतनी खतरनाक कि एक सांप की जान चली जाए। सिंगापुर में एक जहरीले किंग कोबरा और अजगर की लड़ाई का एक ऐसा वीडियो सामने आया है कि देखकर ही आपके होश उड़ जाएं।

बीच जंगल सांपों की लड़ाई

बीच जंगल सांपों की लड़ाई

इस वीडियो को शेल्डन ट्रोलोप नामक शख्स ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है। शेल्डन ने लिखा है कि इस वीडियो को उसके पड़ोसी ने बनाया है। वीडियो में एक विशाल अजगर और एक किंग कोबरा आपस में लड़ रहे हैं। सांपो की यह लड़ाई सिंगापुर के मैकरिची नेचर ट्रेल में बीते 30 मई को हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोबरा ने किया अजगर पर वार

कोबरा ने किया अजगर पर वार

वीडियो में दिख रहा है कि एक विशालकाय अजगर के पीछे से अचानक एक कोबरा सांप आता है। कोबरा साइज में लगभग अजगर जितना ही बड़ा है। अजगर अपनी पूंछ से कोबरा को दबाने की कोशिश करता है, तभी कोबरा अजगर पर हमला कर देता है। अजगर को काटने के बाद कोबरा दोबारा झाड़ी में घुस जाता है।

कोबरा के हमले में अजगर की मौत

कोबरा के हमले में अजगर की मौत

सिंगापुर के स्थानीय मीडिया का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोबरा के हमले के कुछ देर बाद अजगर की मौत हो गई। इस वीडियो को 30 मई को फेसबुक पर अपलोड किया गया था। वीडियो को अभी तक 852,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 4700 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। वहीं, 1900 से ज्यादा लोगों ने इसपर कमेंट किए हैं।

देखिए सांपों की लड़ाई का वीडियो

स्ट्रेट टाइम्स के मुताबिक सिंगापुर के शहरी इलाकों में जालीदार अजगर का देखा जाना सामान्य बात है, लेकिन किंग कोबरा, जोकि बेहद जहरीले होते हैं, उनका इस तरह दिखना खतरे का संकेत है। आपको बता दें कि किंग कोबरा दूसरे सांपों को भी खा जाता है। यही नहीं कभी कभी कोबरा अपने से साइज में बड़े अजगर तक को खा जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+