देखें वीडियो: जब मां से मिले तेंदुआ के बिछड़े बच्चे और फिर
जब कई दिनों के बाद अपने बिछड़े बच्चों से मिली मादा तेंदुआ तो उनकी भावुकता देखकर किसी का भी दिल पिघल जाए।
पुणे। बच्चों के लिए उनकी मां ही उनकी रक्षा कवच उनकी परछाई होती है। जब मां से बच्चे बिछड़ जाते हैं तो न तो मां चैन से रह पाती है और ना ही बच्चे। मां-बच्चों का ये प्यार केवल इंसानों में ही नहीं बल्कि जानवरों में भी वैसा ही होता है। जानवरों को भी अपने बच्चे उतने ही प्यारे होते हैं जितना हम इंसानों को। अगर विश्वास नहीं होता तो जरा इस वीडियो को देखिए।

महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा ही भावुक वीडियो सामने आया है , जिसमें तेंदुआ के बिछड़े हुए बच्चे घंटों बाद अपनी मां से मिल जाते हैं। मां-बच्चे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमतवाडी गांव में गन्ने के खेत में किसानों को तेंदुआ के बच्चे नजर आए। बच्चे काफी छोटे थे, तकरीबन 1 या 2 हफ्ते के। लोगों ने जब तेंदुआ के बच्चों को देखा तो फौरन इसकी सूचना वाइल्डलाइफ एसओएस टीम और महाराष्ट्र फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को दी। जिसके बाद पॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम वहां पहुंच गई।
टीम तेंदुआ के बच्चों को लेकर वहां पहुंची, जहां आखिरी बार उनकी मां को देखा गया था। वो जानते थे कि मादा तेंदुआ बच्चों को तलाश रही है और वो वहां जल्द आएगी, इसलिए उन्होंने बच्चों और उनकी मां के इस मिलन को कैमरे में कैद करने के लिए रिमोट कैमरा और लाइट्स लगा दी। लंबे इंतजार के बाद बाद मादा तेंदुआ वहां आती है। वो बच्चों को देखकर खुश हो जाती है। बच्चों के ऊपर से टोकड़ी हटाकर वो अपने मुंह में बच्चों को उठा लेती है। बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वो बच्चों को लेकर झाड़ियों में छिप जाती है। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications