Video:फोन पर बात करते-करते ट्रेन के नीचे आ गई लड़की, लेकिन हुआ चमत्कार

ट्रेन के नीचे आ गई लड़की, लेकिन देखिए कैसे चमत्कार से बची उस लड़की की जान।

मुंबई। मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर ट्रैक पार करने के दौरान एक लड़की ट्रेन के नीचे आ गई। लड़की अपनी गलती की वजह से ट्रेन के नीचे दब गई, लेकिन सबसे हैरानी की बात तो ये हैं कि ट्रेन के नीचे आने के बावजूद लड़की की जान बच गई।

 ट्रेन के नीचे आई लड़की

ट्रेन के नीचे आई लड़की


मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नबंर 7 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब भांडप की रहने वाली प्रतिक्षा नाटेकर पटरी पार करते वक्त ट्रेन के नीचे आ गई। प्रतिक्षा अपनी दोस्त से मिलने गई थी, जिसके बाद वो अपने घर लौटने के लिए कुर्ला स्टेशन पहुंची थी, लेकिन ट्रैक पार करने के दौरान प्रतिक्षा फोन पर बात कर रही थी कि तभी सामने से ट्रेन आ गई।

 फोन के चलते हुए हादसा

फोन के चलते हुए हादसा

सामने से ट्रेन आता देख लोगों ने प्रतिक्षा को रोकने की कोशिश की, लेकिन पटरी पार करते हुए प्रतिक्षा फोन पर बात कर रही थी, जिसके चलते उसने लोगों की आवाज नहीं सुनी और जब उसकी नजर ट्रेन पर पड़ी तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 ट्रेन के नीचे दबी प्रतिक्षा

ट्रेन के नीचे दबी प्रतिक्षा


जब ट्रेन उसके बहुत करीब आ गई तो वह डरकर अफरा-तफरी में पटरी पार करने की कोशिश करने लगी लेकिन सफल नहीं हो सकी और ट्रेन के नीचे दब गई। वो पटरी के बीचों-बीचों गिर गई, जिसके बाद ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई।

ट्रेन के नीचे से जिंदा निकली प्रतिक्षा

ट्रेन के नीचे से जिंदा निकली प्रतिक्षा

ट्रेन की चपेट में आने के बाद लोगों ने उसे मृत मान लिया और इसकी जानकारी जीआरपीएफ को दी, लेकिन जब जीआरपी के अधिकारियों ने प्रतिक्षा को ट्रेन के नीचे से निकाला तो वह जिंदा निकली। उसे मामूली चोटें आई थी। इलाज के बाद उसे उसी दिन उसके परिवार को सौंप दिया गया था। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+