Video: जिराफ की दुलत्ती के सामने नहीं टिक पाया बब्बर शेरों का झुंड, दुम दबाकर भागे 'जंगल के राजा'
Video: जिराफ की दुलत्ती के सामने नहीं टिक पाया बब्बर शेरों का झुंड, दुम दबाकर भागे 'जंगल के राजा'
नई दिल्ली। शेर जंगल का राजा होता है, उसकी ताकत, उसकी फुर्ती, शिकार को पकड़ने की उसकी टेक्निक उसे किंग ऑफ जंगल बनाती है। शेर शिकार करने से पहले कभी नहीं सोचता कि शिकार का आकार, उसका वजन क्या है, लेकिन जरूरी नहीं है कि राजा जिसका शिकार चाहे वो कर ले। हर बार उसे शिकार में सफलता मिले ये जरूरी नहीं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शेरों के झुंड पर अकेला जिराफ ही भारी पड़ गया।

एक जिराफ पड़ा शेरों पर भारी
सोशल मीडिय़ा पर एक वीडिय़ो वायरल हो रहा है। वीडियो जंगल का है, जहां शेरों का झुंड जिराफ के शिकार की तैयारी कर रहा है। एक दो नहीं बल्कि करीब 6 से 7 शेरों का झुंड अकेले जिराफ पर हमला बोल लेते हैं। कई सारे शेर झुंड में घेरकर जिराफ पर हमला करता है और उसे गिराने की कोशिश करते हैं। शेर जिराफ के पीछे की तरफ से वार करता है। कई बार वार कर उसे गिराने की कोशिश होती है, लेकिन जिराफ उनके चंगुल में नहीं फंसता।

जिराफ लेता है गिनगिन कर बदला
एक शेर हर बार जिराफ के पिछले पैर पर हमला करता है ताकि जिराफ जमीन पर गिर जाए और फिर शेरों का झुंड उसपर हमला कर दे, लेकिन जिराफ की दुलत्ती के सामने बब्बर शेर की एक नहीं चलती और वो शेर को पैरों से गिरा देता है। वो हर शेर को गजब की किक मारता है। हालांकि शेर जिराफ की दुलत्ती खाने के बाद भी बार-बार हमला करते हैं, लेकिन हर बार हारने के बाद वो मान लेते हैं कि जिराफ को अपना शिकार बनाना संभव नहीं है।

25 सेकेंड के वीडियो ने जीता दिल
बब्बर शेरों के सामने अकेले जिराफ की हिम्मत उसे शिकार बनने से बचा लेती है। लोग जिराफ की तकनीक और उसके हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने वीडियो देखकर कमेंट लिखा कि अगर किसी शेर को जिराफ की यह जोरदार किक लग जाती तो उसकी मौत भी हो सकती थी। वीडियो को wildlife_stories नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। 5 दिन के भीतर ही इस वीडियो को 5,233,309 व्यूज मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications