VIDEO: ट्रक हादसे में प्रेशर से फटा प्रेग्नेंट महिला का पेट, बाहर निकली बच्ची जिंदा बची
नई दिल्ली। कहते हैं जिसे बचाने वाला भगवान हो उसका मौत भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। ब्राजील में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां ट्रक हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई, लेकिन उसकी अजन्मी संतान बच गई। हादसे की वजह से प्रेशर के चलते महिला का पेट फट गया और उसका बच्चा कुछ मीटर दूर जा गिरा। पैरामेडिक्स टीम ने बच्ची को सुरक्षित निकाला और उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील के साओ पाउलो और क्यूरिटिबा के बीच महिला ट्रक में सवार होकर जा रही थी। इसी बीच ट्रक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गई। महिला केबिन में बैठी थी। हादसे की वजह से वो ट्रक में लदी लकड़ियों के ऊपर जा गिरीं। महिला प्रेग्नेंसी की 39 महीने में थी और उसका पेट प्रेशर के चलते फट गया। महिला का पेट फटने से उसके गर्भ में पल रही बच्ची कुछ मिटर दूर जा गिरी। लकड़ियों की वजह से उसका गर्भनाल भी कट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लकड़ियां हटाईं तो उसके नीचे उन्हें महिला की लाश मिली।
वहीं सड़क किनारे बच्ची की रोने की आवाज सुनी। वहां जाकर देखा तो नवजात बच्ची थी. पुलिस ने फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मी भी यह जानकर हैरान थे कि इतने बड़े हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो जाने के बाद भी उसकी बच्ची बच गई। हादसे मे बची बच्ची को गियोवान्ना का नाम दिया गया, जिसका मतलब होता है भगवान द्वारा बचाया गया। देखिए वीडियो....












Click it and Unblock the Notifications