Video: 9 महीने की प्रेग्नेंट महिला का पोल डांस देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
नई दिल्ली। गर्भावस्था महिलाओं के लिए बेहद अहम दौर होता है। डॉक्टर उन्हें अधिक से अधिक आराम करने की सलाह देते हैं। गर्भवती महिलाओं को रिस्की कामों को नहीं करने की चेतावनी दी जाती है, लेकिन फ्लोरिडा की रहने वाली एल्लिसन साइप्स ने इन धारणाओं को कहीं पीछे छोड़ दिया। एल्लिसन 9 महीने की गर्भवती हैं, लेकिन जो काम वो कर रही हैं उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

9 महीने की गर्भवती एल्लिसन का पोल डांस जिसने भी देखा उसके पसीने छूट गए। पेशे से एक डांसर एल्लिसन का पोल डांस देखकर लोग हैरान हो गए। इस अवस्था में भी उन्होंने गजब का डांस किया। इस बारे में उन्होंने बताया कि मैं पिछले 13 सालों से पोल डांस कर रही हूं और मुझे इस बात की जानकारी है कि गर्भाशय में मौजूद बच्चे को बिना किसी नुकसान को मैं कैसे डांस कर सकती हूं।
एल्लिसन ने इन डांस के वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किए, जिसे देखकर लोगों ने न केवल उनकी तारीफ की बल्कि उनके इस सकारात्मक कदम की भी सराहना की। कई महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी को झेलने लग जाती है, लेकिन एल्लिसन ने अपने डांस के जरिए संदेश दिया है कि इस अवस्था में भी आप अपने हर पल को दी सकती है। देखिए वीडियो...
A post shared by Allison Sipes (@alliegatoruf) on












Click it and Unblock the Notifications