Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SHOCKING! नॉनवेज खाते हुए कट गई जीभ, डॉक्टर के पास जाकर फिर जिंदा नहीं लौटा शख्स, ऐसा क्या हुआ?

हाल ही में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनने के बाद हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। यहां जब शख्स नॉनवेज खा रहा था तो उसकी जीभ कट गई। फिर इसके बाद उसके साथ जो हुआ, उसने हर किसी का दिल दहलाकर रख दिया। अब शख्स इस दुनिया में ही नहीं है। उसके साथ क्या हुआ, चलिये जानते हैं...

मामला है उत्तराखंड के सितारगंज गणेश मंदिर का, जहां नितिन कुमार कुशवाहा नाम के एक शख्स को चिकन खाना इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान ही चली गई। दरअसल, नितिन जब चिकन खा रहा था तो उसकी जीभ कट गई। इसके बाद वो अपने पिता के साथ डॉक्टर के पास पहुंचा।

Uttarakhand

फिर डॉक्टर ने उसकी जांच की और जीभ पर टांके लगा दिये। इससे नितिन की जीभ से और खून बहने लगा और फिर ये रुका ही नहीं। देखते ही देखते नितिन की हालत और भी बिगड़ने लगी। फिर इलाज के दौरान उसकी मौत ही हो गई।

अब डॉक्टर की मानें तो नितिन को जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया था तो वो पहले ही मर चुका था। हालांकि, अब सितारगंज पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। वहीं नितिन के परिजनों का उसे खोने के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। कोई कार्रवाई ना होने के चलते उन्होंने धरना दिया हुआ है।

सिटी एसपी मनोज कत्याल ने पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि फिल्हाल परिवार को आश्वासन देकर घर भेज दिया गया है। परिवार ने दांतों के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है।

फिलहाल इस मामले के सामने आने के बाद से लोग भी हैरत में हैं। हर कोई ये जानकर शॉक्ड है कि अगर डॉक्टर को पता था कि ये मृत है तो उसने परिजनों को पहले क्यों नहीं बताया। ऐसे में परिजन डॉक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि मामले को लेकर पुलिस क्या कदम उठाती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+