IPhone 15: आईफोन की कीमत जान उड़े लोगों के होश, बोले- 'पाकिस्तानी किडनी बेचकर भी नहीं खरीद पाएंगे'
Apple IPhone 15: एप्पल सीरीज को लेकर कस्टमर्स के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। एप्पल स्टोर्स से लेकर वेबसाइट तक पर यूजर्स की खरीदारी को लेकर भरमार है। इसकी कीमत पिछले आइफोन के मुकाबले ज्यादा भी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स की भरमार हो गई है।
लोगों ने मीम्स बनाकर उड़ाए मजाक
भारत में एप्पल के नए आईफोन 15 की बात की जाए, तो इसकी कीमत 79 हजार 900 रुपये है। वहीं इसके प्रो मैक्स मॉडल की बात की जाए तो इसकी कीमत 1 लाख 59 हजार 900 रुपये है। इसकी कीमत जानने के बाद लोगों के कुछ ऐसे तोते उड़े कि वे सोशल मीडिया पर मीम्स बनाकर वायरल करने लगे।

पाक की माली हालत का उड़ा मजाक
कई यूजर्स ने तो आईफोन की कीमत को लेकर पाकिस्तान की ही खिल्ली उड़ा डाली। लोगों ने पाकिस्तान की आर्थिक हालत और आईफोन की कीमत को जोड़कर खूब ट्वीट्स किए। इंटरनेट पर प्राइस को लेकर लोगों ने जमकर मीम्स बनाकर पोस्ट कर डाले।
पाकिस्तान में आईफोन की कीमत
X पर एक यूजर ने कहा कि काफी अजीब है लेकिन सच है कि आईफोन 15 प्रो मैक्स की कीमत पाकिस्तान में 7.5 लाख रुपये है। यूजर का ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। एक ने कहा कि पाकिस्तानी तो बेचारे किडनी बेचकर भी आईफोन नहीं खरीद पाएंगे। वहीं एक ने कहा कि इंडिया से खरीदकर पाकिस्तान में बेच देना चाहिए।
देखें यूजर्स के मजेदार ट्वीट
कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
एक ने कहा कि इतने पैसों में तो यूपी में प्लॉट आ जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में आईफोन 15 का बेस प्राइज 3.66 लाख पाकिस्तानी रुपये है। अब भारत और पाकिस्तान के बीच आईफोन की कीमत के इसी अंतर को लेकर यूजर्स जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications