ग्राहकों की बल्ले-बल्ले: फूड डिलीवरी ऐप में आई गड़बड़ी, फ्री में ऑर्डर हुआ खाना और शराब

नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में बहुत सारे फूड डिलीवरी ऐप काम कर रहे हैं, जिनकी मदद से लोग आराम से घर बैठे खाना ऑर्डर कर सकते हैं। वैसे तो सभी ऐप्स में कैश ऑन डिलीवरी या फिर ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन रहता है, लेकिन सोचिए अगर अचानक से पेमेंट वाला ऑप्शन ही गायब हो जाए, तो क्या होगा? अब कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। जहां पर ग्राहकों की किस्मत खुल गई।

सारे ऑप्शन हुए गायब

सारे ऑप्शन हुए गायब

दरअसल एक फूड डिलीवरी सर्विस ऐप लोगों के ऑर्डर पर काम कर रहा था, तभी उसमें कुछ गड़बड़ी आई और पेमेंट का ऑप्शन ही गायब हो गया। इसके बाद लोगों का खाना ऑर्डर तो हो रहा था, लेकिन ऐप पेमेंट नहीं ले रहा था और ना ही कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन दे रहा था। इसके बाद तो ग्राहकों की निकल पड़ी। जैसे ही उनको गड़बड़ी का पता चला, उन्होंने जमकर ऑर्डर करना शुरू कर दिया।

शराब की भी डिलीवरी

शराब की भी डिलीवरी

इस फूड डिलीवरी ऐप का नाम DoorDash है, जिसके अमेरिका में बहुत से यूजर्स हैं। ये खाने के साथ शराब की भी डिलीवरी करता है, ऐसे में शराब प्रेमियों ने भी इस गड़बड़ी का जमकर फायदा उठाया। हालांकि कुछ ही देर में कंपनी को इस गड़बड़ी का पता चला, जिसके बाद इसको दूर किया गया। इसके बावजूद उसको काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

1.5 लाख की शराब फ्री में

1.5 लाख की शराब फ्री में

एक यूजर ने ट्विटर पर बताया कि उसने इस गड़बड़ी का फायदा उठाकर डॉन जूलियो रेपोसाडो टकीला फ्री में ऑर्डर कर लिया, जिसकी कीमत 1949.70 डॉलर थी। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 1.54 लाख रुपये से ज्यादा होगी। इसके अलावा बहुत से यूजर्स को फ्री में खाना मिला और उन्होंने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें पोस्ट की।

दुकान वालों को मिलेगा मुआवजा

दुकान वालों को मिलेगा मुआवजा

मामले में DoorDash के प्रवक्ता ने कहा कि 7 जुलाई की शाम को ये गड़बड़ी हुई थी। उस दौरान पेमेंट का ऑप्शन यूजर्स को नहीं दिखाई दे रहा था। जिस वजह से बिना भुगतान खाना ऑर्डर होने लगा। उनकी टीम ने गड़बड़ी को दूर कर दिया है। इससे कई दुकान वालों को नुकसान हुआ, जिनको मुआवजा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+