'एलियंस के ठिकाने' के पास दिखा अमेरिकी सैनिकों का कैंप, शख्स ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली, 19 जनवरी: आप सब ने एरिया 51 का नाम तो सुना ही होगा, जो अमेरिका में स्थिति है। इसे दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक माना जाता है। बहुत से विशेषज्ञों का दावा है कि ये जगह एलियंस के बेस जैसी है, जिस वजह से यहां पर अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं। अब इस जगह से कुछ ही दूरी पर अमेरिकी सैनिकों का कैंप देखा गया। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है।

गूगल मैप पर शख्स ने खोजा
एरिया-51 अमेरिका के नेवाडा में स्थिति है। इस जगह को लेकर हर आदमी अलग-अलग तरह के दावे करता है। कुछ का मानना है कि यहां एलियंस रहते हैं, जबकि कुछ इसे अमेरिका के सीक्रेट हथियारों का अड्डा बताते हैं। अब गूगल मैप के फैन ने इस एरिया से कुछ मील दूर एक सैन्य शिविर देखा, जो अमेरिकी सेना का है। उसने उसका स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है।

रेगिस्तान में अजीब सी चीज
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक Reddit उपयोगकर्ता u/Smash_Factor के दावे से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। उन्होंने कहा कि इंडियन स्प्रिंग्स और क्रीच एएफबी के पास एनवी रेगिस्तान में अजीब चीजें हैं। ऐसा लगता है कि ये क्रीच एयरफोर्स बेस के पास है, शायद इसका विस्तार किया गया है। इसके बाद इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई।

सीआईए ने स्वीकार था अस्तित्व
यूजर ने लिखा कि मैंने ऐप पर 36.7834295, -115.4449318 का एरियल व्यू देखा। ये जगह दो पहाड़ों के बीच में स्थित है, जो एरिया 51 के पास है। इसी जगह पर यूएफओ का ठिकाना होने की अफवाह है। सीआईए ने 25 जून 2013 को पहली बार सार्वजनिक रूप से इसके अस्तित्व को स्वीकार किया था।

ये भी एक स्टोरी
ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर अमेरिका ने एलियंस के विमान छिपाकर रखे हैं या यहां पर एलियंस को भी अमेरिका ने रखा हुआ है। कुछ का दावा है कि एरिया 51 से किसी प्रयोगशाला को चलाया जाता है। हालांकि, अमेरिकी सरकार की तरफ से एरिया 51 को लेकर अभी तक एक भी जानकारी नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications