सारे लड़कों की कर दो शादी... पर अंकल ने मचाया ऐसा बवाल कि देखते रह गए लोग, VIRAL VIDEO

42 सेकेंड का डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें आप अंकल के शानदार स्टेप्स देख सकते हैं।

इंडियन मैरिज में नाच गाना ही ना हो तो क्या शादी। हर शादी में कोई ना कोई ऐसा शराबी या फिर ऐसा इंसान नजर आ ही जाएगा, जिसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पब्लिक उसे जज कर रही है, या फिर उसके डांस स्टेप म्यूजिक से मैच खा पा रहे हैं या नहीं। ये शख्स सिर्फ अपनी ही धुन में डांस करता रहता है और समा बंधा हुआ रहता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने आमिर खान और माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस किया है। जरा रुकिये! डांस ऐसा वैसा नहीं, एकदम शानदार लटकों झटकों और अदाओं के साथ। और शायद यही अंकल के डांस वीडियो के वायरल होने की भी वजह है। अंकल अपनी अदाओं से लोगों का दिल चुरा रहे हैं।

गजब ठुमके लगा रहे अंकल

गजब ठुमके लगा रहे अंकल

42 सेकेंड का ये डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें आप अंकल के शानदार स्टेप्स देख सकते हैं। आमिर खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म दीवाना मुझसा नहीं के हिट गाने सारे लड़कों की कर दो शादी.. पर गजब ठुमके लगा रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

अंकल का धांसू डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ भी खूब जमा हो रही है। हालांकि, ये साफ नहीं है कि वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है। लेकिन इसे कल यानी 24 नवंबर को ही शेयर किया गया है।

लोगों को भा रहा अंकल का कॉन्फिडेंस

लोगों को भा रहा अंकल का कॉन्फिडेंस

जिस कदर ये अंकल डांस कर रहे हैं, ऐसा लग रहा कि खूब प्रेक्टिस करके आए हों। लोग उनके डांस स्टेप्स और कॉन्फिडेंस के कायल हो रहे हैं। डांस फ्लोर पर पेंट और शर्ट पहनकर अंकल बवाल ही मचा रहे हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

@Gulzar_sahab के ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया गया है। क्लिप को हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। अंकल का शानदार डांस देखकर लोग उनके फैन हो रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि जीवन एक उत्सव है। तो वहीं दूसरे ने लिखा कि अंकल ने क्या शानदार डांस किया है। वहीं तीसरे का कहना है कि इतना कॉन्फिडेंस आता कहां से है।

अंकल को नहीं भीड़ की परवाह

अंकल को नहीं भीड़ की परवाह

एक यूजर ने अंकल का डांस देखकर मजेदार कमेंट लिखते हुए कहा कि अकंल तो हिला डाला। वहीं एक ने इस डांस को शानदार बताया है। लोगों को अंकल के लटके झटके खूब पसंद आ रहे हैं। और आएं भी कैसे ना। अंकल बिना कुछ सोचे समझे इतना धांसू डांस जो कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+