तेंदुए के मुंह पर बर्थडे केक फेंककर दो भाइयों ने बचाई अपनी जान, बाइक पर दिखे पंजे के निशान
बाइक सवार भाइयों का काफी दूरी तक तेंदुए ने किया पीछा, शख्स ने बर्थडे केस से बचाई जान
भोपाल, 1 जुलाई। खतरनाक जंगली जानवर तेंदुए की इंसानी इलाकों के आस-पास देखे जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस बीच मध्य प्रदेश बुरहानपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना समाने आई है। जानकारी के मुताबिक जिले के नेपानगर इलाके में बाइक पर सवार दो भाइयों का सामना एक तेंदुए से हो गया जिसने करीब आधा किलोमीटर तक उनका पीछा किया। गनीमत रही कि दोनों भाइयों की जान बच गई, लेकिन जिस अक्लमंदी से उन्होंने तेंदुए से पीछा छुड़ाया उसके लिए अब उनकी तारीफ हो रही है।

बर्थडे केक ने बचाई जान
दरअसल, जानकारी के मुताबिक 27 जून की शाम गोराड़िया के रहने वाले फिरोज मंसूरी अपने बेटे के जन्मदिन पर केक लेने भाई साबिर मंसूरी के साथ बर्थडे केक लेने नेपानगर गए हुए थे। वहां से घर लौटने के दौरान अचानक गन्ने के खेत से एक तेंदुआ बाहर आया और उनका पीछा करने लगा। जंगली जानवर की तफ्तार काफी तेज थी और वह बाइक के करीब आता जा रहा था। इतने में बाइक चला रहे भाई ले रफ्तार और बढ़ाई लेकिन तेंदुए ने पीछा करना नहीं छोड़ा।

दोनों भाइयों के पीछे दौड़ी मौत
मौत को इतने करीब देख फिरोज और साबिर के हाथ-पांव ठंडे हो गए, इस बीच बाइक पर पीछे बैठे भाई ने अकल लगाई और बर्थडे केक का डिब्बा तेंदुए के मुंह पर दे मारा। मुंह पर केक का डिब्बा लगने से बौखलाए तेंदुए की रफ्तार कम हो गई और दोनों भाइयों ने अपनी बाइक तेज रफ्तार में दौड़ा ली। किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे फिरोज और साबिर ने देखा कि बाइक के पीछे तेंदुए के पंजे के निशान थे। उनके लिए वह बर्थडे केक किसी तारणहार से कम नहीं था।

बिना उकसावे वयस्क इंसान पर हमला नहीं करते तेंदुए
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 320 किलोमीटर दूर इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। फिरोज और साबिर बिना केक लिए ही घर आ गए लेकिन बच्चे की बर्थडे पार्टी पर सुनाने के लिए उन्हें मजेदार कहानी मिल गई। ऐसे बहुत कम मामले सामने आए हैं जब बिना उकसावे के किसी जंगली बिल्ली ने वयस्क इंसान पर हमला किया है। हालांकि इस घटना ने जरूर एक समय के लिए दोनों भाइयों को अपने आखिरी समय का एहसास दिला दिया होगा।

तेंदुए को चाहिए था केक?
बाइक चला रहे फिरोज ने बताया कि जब उसने देखा के तेंदुआ पीछे आ रहा है तो उसने पूरी रफ्तार से बाइक भगाने की कोशिश की। इस बीच पीछे बैठा साबिर केक को बचाने और खुद भी तेंदुए के हमले से बचने की कोशिश कर रहा था। ऐसा भी समय आया जब तेंदुआ उनकी बाइक के बेहद करीब आ गया और उसने केक के डिब्बे पर पंजा मारा। तभी साबिर के दिमाग में आया कि अगर तेंदुए को केक चाहिए तो उसे दे दिया जाए। इसके बाद साबिर ने तुरंत केक का डिब्बा उठाकर तेंदुए के मुंह पर मार दिया।
यह भी पढ़ें: घर में घुस गया तेंदुआ, लोग कुंदी लगाकर दुबके, 7 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने किया काबू
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications