Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 May: RR vs GT, कौन जीता आज के मैच का टॉस?

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 May: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर है। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइंटस (GT) के बीच एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अब तक 10 में से 6-6 मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान चौथे और शुभमन गिल की गुजरात पांचवें स्थान पर है। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

गुजरात का पलड़ा रहा है भारी? (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 May)

इतिहास के पन्नों को पलटें तो गुजरात टाइटंस का दबदबा साफ नजर आता है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से गुजरात ने 6 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि राजस्थान केवल 3 बार ही बाजी मार सका है। घरेलू मैदान होने के बावजूद राजस्थान के लिए शुभमन गिल की सेना को रोकना एक बड़ी चुनौती होगी।

Aaj Ke Match 1

हाई स्कोरिंग हो सकता है मुकाबला

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस सीजन में अब तक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। आज के मैच के लिए पिच नंबर 6 का इस्तेमाल किया जाएगा, जो इस सीजन में पहली बार उपयोग में आ रही है। राजस्थान ने इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 और दिल्ली के खिलाफ 225 रन बनाए थे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि दोनों ही बार विपक्षी टीमों ने इन विशाल लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा, क्योंकि शाम को ओस की बड़ी भूमिका रहने वाली है। राजस्थान के लिए युवा वैभव सूर्यवंशी पर सबकी निगाहें टिकी होंगी, जिन्होंने अपनी उम्र और प्रतिभा से सबको चौंकाया है। वहीं, कप्तान रियान पराग की फॉर्म टीम के लिए निर्णायक होगी। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस लगातार तीन मैच जीतकर जबरदस्त लय में है। जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी राजस्थान के गेंदबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकती है।

संभावित प्लेइंग-11 (Probable XI)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अरशद खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+