बर्फ से ढके पहाड़ पर आग की लपटें? 20 लाख बार देखा गया VIDEO, अब सच्चाई पता चली

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें बर्फ से ढके पहाड़ पर आग की लपटें दिख रहीं। बाद में पता चला कि वो ऑप्टिकल इल्यूजन था।

mountain of china

आज के जमाने में सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए किसी को पता नहीं। अब एक पहाड़ की खूब चर्चा हो रही, जो पूरी तरह से बर्फ से ढका है, लेकिन उससे आग की लपटें निकलती दिखाई दे रहीं। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। (वीडियो-नीचे)

इस 11 सेकेंड के वीडियो की खूब चर्चा हो रही। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक पहाड़ बर्फ से ढका रहता है और उसके ऊपर आग की लपट की तरह कोई चीज दिखाई देती है। लोग इसे चमत्कार मानकर तेजी से शेयर करने लगे।

एक यूजर ने लिखा कि ये चमत्कार नहीं विज्ञान है। उस पहाड़ के पास किसी प्राकृतिक गैस का भंडार होगा, जिसमें आग लग गई। इस वजह से बर्फ के पास आग की लपटें दिखाई दे रहीं। कुछ ने इस वीडियो को एडिटेड बता दिया। हालांकि बाद में सच्चाई कुछ और निकली।

जांच करने पर पता चला कि ये पहाड़ चीन युन्‍नान प्रांत में है, जिसका नाम 'मेरी माउंटेन' है। इसकी सबसे ऊंची चोटी की ऊंचाई समुद्र तल से 22 हजार फीट है। जिस पर आम इंसान का पहुंचना मुश्किल है।

ये जगह ज्यादातर वक्त बर्फ से ढकी रहती है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा कि आखिर वहां पर इतने कम तापमान और कम ऑक्सीजन में आग लगी कैसे?

दरअसल पहाड़ पर आग नहीं लगी है। वीडियो में जो आग जैसा दिख रहा, वो ऑप्टिकल इल्‍यूजन यानी आंखों का धोखा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बर्फीली कावागेबो चोटी पर जब सूर्योदय के वक्त पहली किरण पड़ती है, तो वो धधकती आग की तरह नजर आती है।

काफी देर तक ये नजारा देखने को मिलता है। वहां के आस-पास के पहाड़ों पर भी इसी तरह लपट जैसा भ्रम दिखता है। ये जगह अब काफी फेमस हो गई है, ऐसे में लोग दूर-दूर से इसे देखने पहुंच जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+