स्कूबा डाइविंग करती चीनी महिला को पानी के अंदर किया किस, Video Viral के बाद ट्रेनर गिरफ्तार
स्कूबा डाइविंग करती चीनी महिला को पानी के अंदर किस करने वाले ट्रेनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया था।

महिला होना आज के दौर में किसी चुनौती से कम नहीं है। अक्सर पूरी दुनिया में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। वहीं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें मलेशिया के समुद्र में स्कूबा डाइविंग कर रही एक 24 वर्षीय चीनी पर्यटक से ट्रेनर ने बदसलूकी कर दी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है।
मलेशिया में हर साल कई टूरिस्ट आते हैं, उनकी इकोनॉमी टूरिज्म पर काफी हद तक निर्भर करती है। वहीं, एक महिला के अनुसार, वो 5 मई को समुद्र में स्कूबा डाइविंग करने गई, इस दौरान एक एक्सपर्ट भी स्कूबा डाइविंग के लिए जाता है। ये एक्सपर्ट तस्वीरें क्लिक करने के अलावा ये ख्याल रखते हैं कि डाइविंग के समय कोई अनहोनी न हो जाए।
वहीं, महिला ने बताया कि वो इंस्ट्रक्टर आशिक मिजाज निकला और पानी के अंदर ही 24 वर्षीय महिला को किस करना शुरू कर देता है। इसके बाद वो पानी से बाहर आते ही उसे तंग करने लगता है। साथ ही उसके मोबाइल पर मैसेज करने लगता है। साथ ही उससे पर्सनल डिटेल मांगने लगता है और प्राइवेट टाइम बिताने की बात कहता है।
महिला इस हरकत के बाद डर गई और पुलिस स्टेशन पहुंच कर ट्रेनर के खिलाफ शिकायत की। जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को रविवार की रात 12 बजकर 50 मिनट पर जिले के एक पानी गांव स्थित एक घर से गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आपराधिक बल का प्रयोग करते हुए महिला की इज्जत भंग करने के आरोप में धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं, इस मामले को लेकर पर्यावरण मंत्री क्रिस्टीना ल्यू ने कहा कि मै राज्य के सभी ट्रैवल एजेंटों को गुणवत्ता की सेवा प्रदान करने का आग्रह करती हूं। साथ ही ये जिम्मेदारी लें कि ऐसी घटना दोबारा न हो पाएं।












Click it and Unblock the Notifications