देखिए वीडियो कैसे एक हथिनी ने अपने बच्चे को बचाया, मिट्टी में गया था फंस
जानवरों भी इंसानों जैसी ही ममता होती है। इंसानों को ये फायदा है कि वो इस बात को बयां कर सकते हैं और जानवर चाहकर भी इस बात को नहीं बता पाते हैं।
नई दिल्ली। जानवरों भी इंसानों जैसी ही ममता होती है। इंसानों को ये फायदा है कि वो इस बात को बयां कर सकते हैं और जानवर चाहकर भी इस बात को नहीं बता पाते हैं। पर कभी-कभी कैमरे पर ऐसे पूरे वाकये कैद हो जाते हैं कि जिन्हें देखकर आप भी खुद ब खुद कह सकते हैं कि सच में जानवरों में इंसानों जैसी ही ममता होती है।

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक हाथी का छोटा सा बच्चा मिट्टी में फंस गया है और वो ऊपर नहीं चढ पा रहा है। कई बार हथिनी कोशिश भी करती है कि वो ऊपर आ जाए पर फिर भी वो बच्चा ऊपर नहीं आ पाता है। बाद में दूसरे हाथियों की मदद से उस हाथी के बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। इस वीडियो को फेसबुक पर लाखों लोग देख चुके हैं। और खूब पसंद भी कर रहे हैं।
कोई इसे अमेजिंग मोमेंट कह रहा है तो कोई मां के प्यार को बता रहा है। पर वीडियो देखकर आपकी क्या प्रतिक्रिया आप खुद ही दे दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications