Watch: मछली की जीभ काटकर खौफनाक जीव खुद बन गया उसकी जुबान, मुंह खोलने पर दिखा 'दैत्य'

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। दुनियाभर में अनेको प्रकार के जीव-जंतु पाए जाते है। जिनकी प्रजाति, खाना, रंग-रुप और आकार सब एक-दूसरे से अलग होता है। लेकिन क्या आप ने कभी ऐसे जीव के बारें में सुना है जो दूसरे प्राणी के शरीर में छिपकर रहता है, और धीरे-धीरे उसी के शरीर या उसके द्वारा किए गए शिकार को खाने लगता है। जी हां, ऐसे जीवों को पैरासाइट (परजीवी) कहा जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर इन दिनों काफी वायरल हो रही है जिसमें एक खतरनाक परजीवी ने मछली मुंह को ही अपना घर बना लिया था।

मछली की खौफनाक फोटो वायरल

मछली की खौफनाक फोटो वायरल

आपको जानकर हैरानी होगी कि मछली की जीभ को काटकर पैरासाइट ने खुद को उसकी जीभ बना लिया था। सामने आईं तस्वीरें वाकई में बेहद खौफनाक है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मछली की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। इसमें दिखाई दे रही मछली अटलांटिक क्रॉकर है। जब इसके मुंह के अंदर देखा गया तो पत्थर सी कोई चीज अटकी हुई दिखाई दी, जिसकी वजह से मछली को खाना खाने में परेशानी हो रही थी।

मछली की जीभ अलग कर बन गया उसकी जुबान

मछली की जीभ अलग कर बन गया उसकी जुबान

हालांकि जब उसके मुंह से इस अजीबोगरीब चीज को खींचकर बाहर निकाला गया तो पता चला कि असल में ये कोई पत्थर नही, बल्कि एक पैरासाइट था। बता दें कि यह जीव तब तक मछली की आधी जीभ खा चुका था और उसके मुंह के अंदर बैठकर मछली का शिकार खा रहा था। आपको बता दें कि, इस पैरासाइट को 'टंग ईटिंग लोउसे' के नाम से भी जाना जाता है। ये परजीवी काफी स्मार्ट होते हैं, ये मछलियों के गिल के रास्ते शरीर के अंदर घुसते है और बाद धीरे-धीरे उसकी जीभ को काटकर खत्म कर देते हैं।

मछली को ही बना लेते हैं अपना घर

मछली को ही बना लेते हैं अपना घर

इसके बाद मछली की जीभ की जगह 'टंग ईटिंग लोउसे' खुद चिपक जाता है। इससे मछली जो भी खाती है वो सीधे इन पैरासाइट्स के पेट में जाता है। इसी तरह यह पैरासाइट पूरी जिंदगी मछली के मुंह में बिताते है। नॉर्थ-वेस्ट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर निको स्मिट तक जब यह तस्वीर पहुंची तो वो भी हैरान रह गए। प्रोफेसर निको ने कहा कि मरीन बायोलॉजिस्ट होने के बावजूद मैंने सिर्फ शार्क और समुद्री मछलियों के साथ पैरासाइट देखे हैं, लेकिन ऐसा पैरासाइट कभी नहीं देखा।

पैरासाइट पर चल रही है रिसर्च

पैरासाइट पर चल रही है रिसर्च

उन्होंने आगे कहा कि मछली की जीभ पर चिपका इस तरह का पैरासाइट उन्होंने कभी नहीं देखा था। प्रोफेसर निको स्मिट के मुताबिक वैज्ञानिकों को जीभ खाने वाले पैरासाइट के बारे में कई दशकों से पता है लेकिन इनके बारे में गहनता से अध्ययन जल्द ही शुरू किया गया है। इन अध्ययनों में इन पैरासाइट के जीवन चक्र और व्यवहार के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है है।

सोशल मीडिया यूजर्स भी खौफजदा

सोशल मीडिया यूजर्स भी खौफजदा

जीभ खाने वाले ज्यादातर पैरासाइट की जिंदगी बतौर नर शुरू होती है। ये मछली की तलाश में समुद्र में घूमते रहते हैं। ये पैरासाइट कारपेंटर मछलियों के गिल के रास्ते शरीर के अंदर घुसते हैं और मछली के मरने तक उसे ही अपना घर बना लेते हैं। सोशल मीडिया पर मछली की तस्वीर खूब वायरल हो रही है, इसे देख यूजर्स भी डर गए हैं। कुछ ने इसे खौफनाक बताया तो कई यूजर्स ने मछली खाने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच करने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें: पानी से उछलकर नाव में कूदी अत्यंत दुर्लभ 'सोने की मछली', 'खजाना' देखकर मछुआरे रह गये भौचक्के

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+