VIDEO: बच्चे के लिए भूखी शेरनी से भिड़ गई बाघिन, बीच में ना आए होते इंसान तो हो जाता काम तमाम

नई दिल्ली, 2 अप्रैल: शेर और बाघ दोनों ही जंगल के सबसे खूंखार जानवरों में से एक हैं। अब सोशल मीडिया पर दोनों की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये लड़ाई खाने के साथ बच्चों की रक्षा के लिए भी थी, लेकिन इसका अंत काफी हैरान कर देने वाला है। (वीडियो-नीचे)

केन्या का है वीडियो

केन्या का है वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो केन्या के मसाई मारा इलाके का है। ये इलाका बहुत बड़ा जंगल है, जिस वजह से शेर, बाघ, चीता समेत कई तरह के जीव यहां पर अच्छी संख्या में पाए जाते हैं। कुछ दिनों पहले वहां पर बाघिन अपने बच्चों के साथ टहल रही थी। उसी इलाके में एक शेरनी भी मौजूद थी। शेरनी ने काफी देर तक शिकार की तलाश की, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा।

बच्चों को बनाना चाह रही थी निशाना

बच्चों को बनाना चाह रही थी निशाना

कुछ ही दूरी पर उसे बाघिन और उसके बच्चे दिखे। बाघिन का शिकार थोड़ा मुश्किल था, जिस वजह से शेरनी उसके बच्चों को निशाना बनाने के लिए आगे बढ़ी। बाघिन भी खूंखार शिकारी है, ऐसे में वो शेरनी के इरादों को पहले से ही भांप गई थी।

बाघिन की जान खतरे में पड़ी

बाघिन की जान खतरे में पड़ी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेरनी ने जैसे ही बच्चों की ओर बढ़ने की कोशिश की, वैसे ही बाघिन बीच में आ गई। बाघिन उस पर हमला करने जा रही थी कि शेरनी ने बच्चों को छोड़ उसे ही दौड़ा लिया। इसके बाद बाघिन के बच्चे सुरक्षित जगह की ओर भागे। बाघिन के बच्चे तो बच गए थे, लेकिन अब उसकी जान पर बन आई थी।

रेंजर्स ने की मदद

रेंजर्स ने की मदद

घटना के वक्त उस इलाके में रेंजर भी मौजूद थे। उन्होंने जैसे ही दोनों खूंखार जानवरों को लड़ते देखा वो बीच में आ गए। साथ ही अपनी जिप्सी से उनको खदेड़ने लगे। कुछ देर बाद शेरनी भी थककर वापस खाली हाथ परिवार के पास चली गई। वहीं दूसरी ओर बाघिन भी बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान की ओर गई। वैसे रेंजर्स जंगली जीवों के शिकार में दखल नहीं देते, लेकिन बाघ और शेर की संख्या दुनिया में काफी कम है। इस वजह से उन्होंने इस लड़ाई को रुकवाना जरूरी समझा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+