कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, मादा चीता ने तीन नन्हें शावकों को दिया जन्म
Three Cheetah Cubs born in Kuno: मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इस जानकारी की पुष्टि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिये की।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि कूनो के नए शावक। ज्याला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। ये नामीबियाई चीता आशा द्वारा तीन शावकों को जन्म देने के कुछ ही हफ्ते बाद आया है।

उन्होंने कहा कि देश भर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत का वन्यजीव फले-फूले...'
ये खबर 16 जनवरी को कुनो नेशनल पार्क में नामीबियाई चीता शौर्य की मौत के कुछ दिनों बाद आया है। वन विभाग के एक बयान में कहा गया है कि चीते की मौत का सटीक कारण तुरंत स्पष्ट नहीं है और यह पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा।
ट्रैकिंग टीम ने पाया कि नर चीता ठीक से नहीं चल रहा है, जिसके बाद उसे शांत किया गया और बिल्ली को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए गए, लेकिन वे असफल रहे।
बताते चलें कि चीता परियोजना के तहत 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते लाए गए, जिनमें मां चीता ज्वाला भी शामिल हैं। अब ज्वाला ने जब दोे शावकों को जन्म दिया, तो ये खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications