हैदराबाद में दिखी चुड़ैल, मशहूर सिंगर ने फेसबुक पर डाली डरावनी तस्वीर
हैदराबाद में दिखी दिवार पर बैठी चुड़ैल,सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल।
हैदराबाद। क्या आज के जमाने में भूत-पिशाच, चुड़ैल जैसे अंधविश्वासों पर यकीन करते हैं। शायद नहीं, लेकिन बॉलिवुड के फिल्मों जिस तरह के इन काली शक्तियों का चित्रण किया जाता है,उसके बाद हमारे दिमाग में उनकी एक छवि बन जाती है। फिल्मों में अक्सर भूतों और चुड़ैलों को सफेद लिबास में, बिखरे हुए बालों के साथ और डरावनी आंखों के साथ दिखाया जाता है। ये चित्रण फिल्मों में होता है, जिसे हम अपने दिमाग में बिठा लेते हैं।

लेकिन अगर हम ये कहे कि आज के वक्त में भी चुड़ैल जैसी बुरी शक्तियां मौजूद होती हैं तो आप क्या कहेंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चुड़ैल चर्चा का विषय बनी हुई है। चुड़ैल की तस्वीरें फेसबुक पर वायरल हो रही है। हैदराबाद में दिखाई देने वाली इस चुड़ैली की तस्वीर को लोग खूब शेयर कर रहे हैं।
पाकिस्तान के हैदराबाद में दिखाई देने वाली ये चुड़ैल एक दीवार पर बैठी हुई है, जिसने सफेद कपड़े पहन रखे हैं और उसके बाल बिखरे हुए हैं। महिला को चुड़ैल बताया जा रहा है। इस तस्वीर को मशहूर पाकिस्तानी गायक फाकिर महमूद ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि क्या कोई पुष्टि कर सकता है? हैदराबाद में आधी रात को इस संदिग्ध चुड़ैल की तस्वीर को कई लोगों ने कैप्चर किया है।
फाखिर महमूद द्वारा इस तस्वीर को अपलोड किए जाने के बाद लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications