पैसे के लिए बुजुर्गों को डेट करती है ये लड़की, ब्वॉयफ्रेंड भी देता है साथ
33 साल की मार्शिया फेवरे एक प्रोफेशनल डेटर हैं जो पैसों के लिए लोगों के साथ जेट करती है।
नई दिल्ली। कहते हैं कि प्यार मोहब्बत ऐसा अहसास है जिसे पैसों में तौला नहीं जा सकता है, लेकिन आज के आधुनिक युग में प्यार भी बिकाऊ हो गया है। जी हां अगर यकीन नहीं आता है तो जरा अमेरिका की इस लड़की से मिलिए जो पैसों के लिए किसी को भी डेट करने को तैयार है। ये लड़की एक प्रोफेशनल डेटर है जो लोगों को डेट करने के लिए पैसे लेती है। फिर चाहे जवान हो या बुजुर्ग उसे किसी की उम्र से फर्क नहीं पड़ा है।

पैसों के लिए डेट
न्यूयार्क की 33 साल की मार्शिया फेवरे एक प्रोफेशनल डेटर हैं जो पैसों के लिए लोगों के साथ जेट करती है। इसके कस्टमर में यंग लड़कों से लेकर बुजुर्ग लोग तक है, जिसके साथ वो डेट पर जाती है। वक्त बिताती है और बदले में हर घंटे का चार्ज करती है। वो एक डेट के लिए 9500 से लेकर 19000 रुपए तक चार्ज करती है।

ब्वॉयफ्रेंड भी देता है साथ
मार्शिया खुद एक रिलेशनशिप में है। उनका ब्वॉयफ्रेंड भी उनके इस काम में उनका साथ देता है। उसे मार्शिया के काम से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनका कहना है कि उन्हें और उनके ब्वॉयफ्रेंड को इस काम से फर्क नहीं पड़ता। अपने इस काम से मार्शिया अब तक 5 लाख 76 हजार 456 रुपए जमा कर चुकी है। डेट एक से डेढ़ घंटे का होता है, जिसमें वो सिर्फ ड्रिंक पीती है।

फंड जुटाने के लिए करती है ये काम
मार्शिया ये काम म्यूजिक के लिए फंड जुटाने के लिए करती है। मार्शिया कहती है वह डेज पर कभी भी किसी को खुद के करीब नहीं आने देतीं। उन्होंने अपने डेट के साथ नो सेक्स पॉलिसी अपना रखी है, जिसके उन्हें काम में कोई परेशानी नहीं होती। वो इन पैसों को म्यूजिकल फंड के लिए जमा कर रही है। उन्हें संगीत से बेहद लगाव है, जिसके लिए वो फंड जुटा रही है।












Click it and Unblock the Notifications