पालतू से इंसानों में तेजी से फैलती हैं ये चार बीमारियां, समय पर इलाज न मिले तो जा सकती है जान
नई दिल्ली, 28 सितंबर। अगर आपका पालतू कुत्ता आपके चेहरे पर यूरिन कर देता है, तो उसके संपर्क से भी आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। ऐसा ही एक घटना ब्रिटिश महिला के साथ बीते दिनों हुई। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक अमांडा गोम्मो, जो 51 वर्ष की हैं। एक दिन दोपहर में अपने पालतू चिहुआहुआ बेले के साथ सो रहीं थीं। इस दौरान पालतू अचानक से बीमार हो गया और उसने उनके मुंह में यूरिन कर दिया। वहीं, कुछ यूरिन उनके मुंह में भी चला गया, जिसकी वजह वो गंभीर रूप से बीमार हो गईं।

ये भी पढ़ें- SC Street Dogs की समस्या पर सख्त, कहा- खाना खिलाने वाले कुत्ता काटने पर इलाज का पैसा भी दें !

इमरजेंसी वार्ड में होना पड़ा भर्ती
पालतू के यूरिन से अमांडा गोम्मो इस तरह संक्रमित हुई कि उनकी हालात गंभीर हो गई और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन तक गोम्मो इमरजेंसी वार्ड में रही, उसके बाद उनकी हालात ठीक हुई और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस संबंध में साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस को बताते हुए गोम्मो ने कहा कि वह हर दिन की तरह दोपहर में पालतू के साथ सो रही थीं। इस दौरान उसने मुंह में यूरिन कर दिया। कुछ घंटों तक यूरिन का टेस्ट उनके मुंह से गया नहीं। वहीं, जब टेस्ट ठीक हुआ तो गोम्मो अपने पालतू को चिकित्सक के पास ले गईं। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें बताया कि पालतू के पेट में कीड़े हैं। पालतू की दवा चल ही रही थी कि कुछ दिन बाद गोम्मो भी बीमार हो गईं। गोम्मो में भी वह लक्षण दिखने लगे। उनके पेट में गंभीर ऐंठन, दस्त और दर्द होने लगा।

यूरिन से हो गया था गंभीर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण
पालतू के यूरिन से संक्रमित होने की वजह से गोम्मो, गैस्ट्रोइंस्टेस्टाइनल से संक्रमित हो गईं थीं। इसकी वजह से पेट के अलावा उनके पैर में दर्द होने लगा था। अगर वह समय पर नहीं भर्ती होती तो उनकी जान भी जा सकती थी। गोम्मो ने कहा कि यह घटना उनके लिए एक लाइफ लेसन था। हालांकि, उन्होंने इस गलती के लिए पालतू को माफ तो कर दिया, लेकिन आगे से ध्यान देंगी कि कभी वह मुंह पर न सोए।

जानवरों के संपर्क से आसानी मनुष्यों में फैलती हैं बीमारियां
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो जूनोटिक बीमारियां जानवरों और मनुष्यों के बीच बहुत आसानी से फैलती हैं। अगर समय पर इनका इलाज न किया जाए तो खतरनाक हो सकता है। ऐसे में पालतू के साथ रहने पर साफ-सफाई के अलावा विशेष सावधानियों की जरूरत होती है।

जानवरों की ये बीमारियां आसानी से मनुष्यों में प्रवेश करती हैं
रेबीज का वायरस मनुष्यों में आसानी से प्रवेश करता है। जब कोई कुत्ता काटता है या फिर खरोचता है तो मनुष्य को बुखार और फ्लू होने लगता है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। वहीं, लेप्टोस्पायरोसिस सबसे खतरनाक जीवाणु संक्रमणों में से एक है जो समय पर इलाज न करने पर घातक हो सकता है। यह संक्रमण कुत्ते या बिल्ली के मूत्र से फैलता है, जिसमें बैक्टीरिया होता है। इससे तेज बुखार, बेचैनी और शरीर में तेज दर्द होता है। जबकि ब्रुसेलोसिस नामक बीमारी भी पालतू से मनुष्यों में तेजी के साथ फैलती है। इस बीमारी में फ्लू जैसे लक्षण होते हैं, जो गंभीर सिरदर्द, पेट में ऐंठन, बुखार और वजन घटाने का कारण बनते हैं। इसके अलावा दाद भी ज्यादातर पालतू बिल्लियों और कुत्तों से फैलता है। इससे संक्रमित होने पर व्यक्ति का चेहरा लाल हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications